{"_id":"634c43fa0ea156137e7b8aa7","slug":"26-hot-spots-marked-for-ambulance-ambedkar-nagar-news-lko653178495","type":"story","status":"publish","title_hn":"एंबुलेंस के लिए चिह्नित हुए 26 हॉट स्पाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एंबुलेंस के लिए चिह्नित हुए 26 हॉट स्पाट
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। धनतेरस से लेकर दीपावली के दूसरे दिन तक कोई भी हादसा होने पर समय से इलाज सुनिश्चित कराने को लेकर 108 एंबुलेंस सेवा अलर्ट मोड में रहेगी। एंबुलेंस कर्मचारी 24 घंटे लगातार पूरी तरह सक्रिय रहेंगे। जिले में संचालित 26 एंबुलेंस के लिए कुल 26 हॉट स्पॉट चिह्नित किए गए हैं। इसके साथ ही एंबुलेंस में सभी जरूरी व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित किए जाने की तैयारी है।
आतिशबाजी के दौरान किसी भी हादसे की चपेट में आने वालों का इलाज प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित कराने के लिए 108 एंबुलेंस सेवा को अलर्ट मोड में कर दिया गया है। जिले में 108 सेवा की कुल 26 एंबुलेंस हैं। इन पर कुल 104 कर्मचारी तैनात हैं।
मरीजों के लिए लाइफ लाइन साबित होने वाली एंबुलेंस सेवा का व्यापक लाभ लंबे समय से मरीजों को मिल भी रहा है। वैसे तो यह एंबुलेंस सेवा 24 घंटे तक सक्रिय रहती है लेकिन दीपावली पर्व को देखते हुए पूरी तरह से अलर्ट मोड में कर दिया गया है। धनतेरस से लेकर दीपावली के दूसरे दिन तक पूरी तरह से सक्रिय रहने का निर्देश शासन ने दिया है।
विज्ञापन
108 एंबुलेंस सेवा के जिला प्रभारी विनोद कुमार मिश्र ने बताया कि दीपावली पर्व को देखते हुए जिले में कुल 26 हॉट स्पॉट बनाए गए हैं। इनमें पवित्र शिवबाबा, महरुआ चौराहा, राजेसुल्तानपुर बाजार, सम्हरिया चौराहा, रगड़गंज, बसखारी पुलिस स्टेशन के अलावा कुल 26 हॉट स्पॉट चिह्नित किए गए हैं। इन स्थानों पर पर्व के दौरान एंबुलेंस मौजूद रहेगी। किसी भी प्रकार की जानकारी होने पर तत्काल एंबुलेंस संबंधित स्थान पर पहुंच जाएगी।
प्रोग्राम मैनेजर अमित कुमार व अजहरुद्दीन ने बताया कि एंबुलेंस में प्राथमिक उपचार के लिए मेडिकल किट, दवाएं, ऑक्सीजन की समुचित व्यवस्था की गई है। समय-समय पर इसकी मॉनीटरिंग भी की जाती रहेगी। इस सेवा का समुचित लाभ लोगों को मिल सके, इसके लिए सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।