फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   2500 BLOs will be engaged in voter list revision

Ambedkar Nagar News: मतदाता सूची पुनरीक्षण में लगेंगे 2500 बीएलओ

Wed, 16 Jul 2025 10:41 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jul 2025 10:41 PM IST
विज्ञापन
2500 BLOs will be engaged in voter list revision
अंबेडकरनगर। पंचायत चुनाव के लिए 18 जुलाई से मतदाता सूची का पुनरीक्षण अभियान शुरू होना है। इस अभियान को सफल बनाने के लिए 2500 बीएलओ लगाए जाएंगे। इसका जिम्मा संबंधित तहसीलों के एसडीएम को सौंपा गया है।
विज्ञापन

पिछले चुनाव की बात करें तो करीब 2508 बीएलओ लगाए गए थे। इनमें टांडा में 361, भियांव में 290, जलालपुर में 385, अकबरपुर में 402, कटेहरी में 286, भीटी में 238, रामनगर में 293, जहांगीरगंज में 234 व बसखारी में 257 बीएलओ बनाए गए थे। विकास खंड टांडा की तीन ग्राम पंचायतों के निकाय में शामिल होने के बाद इस बार बीएलओ की संख्या घट सकती है। सभी एसडीएम ने बीएलओ बनाने के लिए तैयारी शुरू कर दी है। बीएलओ की निगरानी के लिए हर ग्राम पंचायत पर एक सुपरवाइजर भी नियुक्त किए जाएंगे।
विज्ञापन

18 से 13 अगस्त तक ग्राम पंचायतों के विलय की स्थिति में मतदाता सूची से मतदाताओं के नाम का विलोपन और मतदाता सूची का प्रिंट कराए जाने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। आयोग की ओर से कार्यक्रम जारी कर दिया गया है, हालांकि बुधवार देर शाम तक जिले स्तर पर जिलाधिकारी की ओर से मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान की घोषणा नहीं की जा सकी है। माना जा रहा है बृहस्पतिवार को घोषणा के साथ ही अन्य कार्रवाई को तेजी से पूरा किया जाएगा। सहायक निर्वाचन अधिकारी डॉ. महेश द्विवेदी ने बताया कि पुनरीक्षण के लिए फाइल तैयार हो गई है। सभी एसडीएम व पंचायती राज विभाग की जिम्मेदारी तय कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed