{"_id":"5702aadd4f1c1bc04fc813ea","slug":"250-examiner-absent","type":"story","status":"publish","title_hn":"मूल्यांकन केंद्रों पर नहीं पहुंचे 250 परीक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मूल्यांकन केंद्रों पर नहीं पहुंचे 250 परीक्षक
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Mon, 04 Apr 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर के बीएन इंटर काॅलेज मूल्यांकन केंद्र पर यूपी बोर्ड परीक्षा की काॅपियों का मूल्यांकन करते परीक्षक।
- फोटो : अमर उजाला
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा की कापियों के मूल्यांकन का कार्य सोमवार को भी तीन केंद्रों पर जारी रहा। शुरुआती दौर से मूल्यांकन में होने वाली मनमानी का सिलसिला सोमवार को भी जारी रहा।
विज्ञापन
अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि तीनों मूल्यांकन केंद्रों पर सोमवार को भी 250 परीक्षक संबंधित परीक्षा केंद्रों पर नहीं पहुंच सके। उधर, सोमवार को 60 हजार 854 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हुआ।
विज्ञापन
बीते 30 मार्च से जिले के तीन मूल्यांकन केंद्रों बीएन इंटर कॉलेज अकबरपुर, जनता इंटर कॉलेज फत्तेपुर बड़ागांव जलालपुर व सरदार पटेल स्मारक इंटर कॉलेज लारपुर में यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य प्रारंभ हुआ था।
विज्ञापन
पहले ही दिन शिक्षा विभाग द्वारा शांति एवं कुशलतापूर्वक मूल्यांकन को लेकर किए गए दावे धरे ही धरे रह गए थे। कहीं पेयजल की समस्या उत्पन्न हुई, तो कहीं प्रकाश की समुचित व्यवस्था नहीं थी।
इतना ही नहीं, पहले ही दिन बड़ी संख्या में परीक्षक केंद्रों पर नहीं पहुंचेे। विभागीय अधिकारियों ने सभी परीक्षकों को संबंधित मूल्यांकन केंद्रों पर पहुंचने के तमाम दिशा-निर्देश तो दिए थे लेकिन उसका पालन सोमवार को भी होता नजर नहीं आया।
अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि सोमवार को भी कुल 250 परीक्षक अनुपस्थित रहे। बड़ी संख्या में परीक्षकों के अनुपस्थित रहने से कापियों के मूल्यांकन के कार्य में भी बाधा उत्पन्न हो रही है।