फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   25 thousand people performed yoga together

25 हजार लोगों ने एक साथ किया योग

Wed, 21 Jun 2017 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Wed, 21 Jun 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
25 thousand people performed yoga together
योग - फोटो : symbolic

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर बुधवार को जिला मुख्यालय पर भव्य योग शिविर का आयोजन हुआ। सुबह पांच बजे योग शिविर का शुभारंभ भाजपा सांसद हरिओम पांडेय व डीएम अखिलेश सिंह ने संयुक्त रूप से किया। अतिथियों ने लोगों के साथ शिविर में योग किया। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित योग शिविर में करीब 25 हजार लोगों ने हिस्सा लिया।

विज्ञापन


सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस महकमा पूरी तरह मुस्तैद दिखा। जिला मुख्यालय पर सांसद हरिओम पांडेय व जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने शिविर में शामिल लोगों को योग की महत्ता के बारे में समझाया। कहा कि नियमित योग से हम तमाम बीमारियों से छुटकारा पा सकते हैं। योग में हर उम्र के लोगों को शामिल होना चाहिए।
विज्ञापन


सीडीओ ओपी आर्य, एडीएम गिरिजेश कुमार त्यागी समेत समस्त जिला स्तरीय अधिकारी आदि मौजूद रहे। पुलिस लाइंस में पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह की अगुवाई में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों ने योग शिविर में हिस्सा लिया। अपर पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश सिंह, सीओ सिटी राघवेंद्र मिश्र समेत बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीएन इंटर कॉलेज व गौरक्षा सेवा समिति के तत्वावधान में योग शिविर का आयोजन हुआ। आलापुर प्रतिनिधि के अनुसार भारत स्वाभिमान न्यास व पतंजलि योग समिति के संयुक्त प्रयास से जयराम जनता जूनियर हाईस्कूल रामनगर में योग शिविर का आयोजन हुआ।

शिविर में एसडीएम संत कुमार, ज्योति प्रकाश, प्रबंधक अंजनी वर्मा, पूर्व विधायक त्रिवेणीराम, तहसीलदार मधुसूदन आर्य, एसओ आलापुर देवीचरन गुप्त, राजेंद्र सिंह, प्रभाकर मिश्र, सर्वेश व विनय पांडेय आदि मौजूद रहे। पं रामलखन शुक्ल पीजी कॉलेज, गढ़वा फतेहपुर आदि जगहों पर भव्य शिविर आयोजित हुआ।

इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य रमेश भारती, डॉ. ऋषिरंजन पांडेय, डा.ॅ जितेंद्र बहादुर सिंह, विचित्र कुमार व डॉ. लालजी आदि मौजूद रहे। विद्युतनगर प्रतिनिधि के अनुसार त्रिलोकनाथ स्नातकोत्तर महाविद्यालय टांडा में बुधवार को योग शिविर का आयोजन हुआ। टांडा विधायक संजू देवी ने शिविर का शुभारंभ किया।


यहां एसडीएम नरेंद्र सिंह, सीओ वीरेंद्र कुमार समेत अन्य लोग मौजूद रहे। एनटीपीसी के सप्तरंग क्लब में योग शिविर का आयोजन हुआ। समूह महाप्रबंधक केएस राजीव व महाप्रबंधक परियोजना एन नटेसन ने भाग लिया। विवेकानंद इंटर कॉलेज, डालिम्स सनबीम, डीएवी पब्लिक स्कूल व विवेकानंद शिशु कुंज आदि विद्यालयों में शिविर का आयोजन हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed