{"_id":"854188b2e27f27434d6de941f87d37eb","slug":"25-thousand-fine-on-vdo-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीडीओ पर 25 हजार जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडीओ पर 25 हजार जुर्माना
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
Updated Sun, 02 Aug 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व में निर्देशित करने के बावजूद सूचना नहीं देने पर रामनगर विकासखंड के बहलोलपुर नीबा के ग्राम पंचायत अधिकारी पर 25 हजार रुपये अर्थदंड लगाते हुए एक मौका और दिया है।
विज्ञापन
कहा गया कि अविलंब प्रार्थी को अपेक्षित सूचनाएं उपलब्ध कराई जाएं, अन्यथा ये मानते हुए कि उन्हें इस बाबत अपना कोई पक्ष नहीं रखना है, अर्थदंड की वसूली के लिए नोटिस प्रेषित किया जाएगा।
विज्ञापन
आरटीआई कार्यकर्ता शाहिद मुनीर सिद्दीकी ने गत वर्ष रामनगर विकासखंड की ग्राम पंचाययत बहलोलपुर नीबा के पंचायत अधिकारी से कई बिंदुओं पर सूचना मांगी थी। ग्राम पंचायत अधिकारी ने सूचना उपलब्ध नहीं कराई थी।
विज्ञापन
इस पर शाहिद ने मामले की शिकायत जिला पंचायतराज अधिकारी से की। इसके बाद भी मामले में कोई प्रगति सुनिश्चित नहीं हो सकी तो उन्होंने राज्य सूचना आयोग का दरवाजा खटखटाया। आयोग ने मामले को संज्ञान में लेते हुए ग्राम पंचायत अधिकारी को जनसूचना उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया।
इसके बाद भी पंचायत अधिकारी द्वारा सूचना नहीं उपलब्ध कराई गई। ऐसे में अब आयोग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए ग्राम पंचायत अधिकारी पर 250 रुपये प्रतिदिन की दर से अधिकतम 25 हजार रुपये जुर्माना लगाने का निर्णय लिया है। साथ ही कहा है कि यदि निर्धारित अवधि के अंदर सूचना नहीं देने का स्पष्टीकरण और सूचना न दी गई तो अर्थदंड की वसूली के लिए नोटिस जारी किया जाएगा।