{"_id":"687d44832a10b665360a992f","slug":"245-seats-remained-vacant-even-in-the-second-counseling-ambedkar-nagar-news-c-91-1-ame1011-138933-2025-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: दूसरी काउंसिलिंग भी पूरी खाली रह गईं 245 सीटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: दूसरी काउंसिलिंग भी पूरी खाली रह गईं 245 सीटें
Mon, 21 Jul 2025 01:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Mon, 21 Jul 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
छत्रपति शाहूजी महाराज राजकीय पॉलीटेक्निक अकबरपुर।
अंबेडकरनगर। राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थान में दाखिले के लिए दूसरे चरण की काउंसिलिंग प्रक्रिया पूरी हो गई है। इसमें में से 245 सीटें खाली रह गई हैं। सिविल, इलेक्ट्राॅनिक्स, इलेक्ट्रिकल, आईटी और कंप्यूटर साइंस की कुल 574 में से 329 सीटें भर गई हैं।
काउंसिलिंग के लिए जिले से दो हेल्प सेंटर बनाए गए थे। इसमें छत्रपति शाहूजी महाराज राजकीय पाॅलीटेक्निक अकबरपुर में 328 में से 154 सीटें और राजकीय पाॅलीटेक्निक बैजपुर भीटी में 246 में से 84 सीटें खाली हैं। काउंसिलिंग के नोडल अधिकारी एसके बसंत ने बताया कि हाईस्कूल अंकपत्र, स्कोर कार्ड, जाति प्रमाणपत्र, फोटो, पहचानपत्र आदि की जांच के बाद तीसरे चरण में सीट प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को अपने प्रवेश को सुनिश्चित करने के लिए 3,250 का सीट स्वीकृति शुल्क 24 जुलाई तक जमा करना होगा। इस राशि में 3,000 रुपये शिक्षण शुल्क के रूप में समायोजित किए जाएंगे, जबकि 250 रुपये परामर्श शुल्क रहेगा। उम्मीदवार फ्रीज या फ्लोट विकल्प चुन सकते हैं, जिसमें फ्रीज का अर्थ सीट को पक्का करना और फ्लोट का मतलब है बेहतर विकल्प की प्रतीक्षा करते हुए मौजूदा सीट को सुरक्षित रखना। ऐसा न करने पर काउंसिलिंग से बाहर हो जाएंगे। छात्र-छात्राओं को काउंसिलिंग पोर्टल https:// jeecup.admis-sions.nic.in पर लॉगिन कर प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
बताया कि अभ्यर्थी प्रवेश प्रक्रिया में अपने चालू मोबाइल नंबर का ही प्रयोग करें। उन्होंने बताया कि सभी आवश्यक सूचनाओं की जानकारी इसी मोबाइल नंबर के माध्यम से दी जाएंगी। तीसरे चरण में चयनित अभ्यर्थी प्रदेश के किसी भी राजकीय और अनुदानित पॉलीटेक्निक जाकर अपने दस्तावेज की जांच कराकर काउंसिलिंग में भाग ले सकते हैं। तीसरे चरण की प्रक्रिया 26 जुलाई तक पूरी होगी। पॉलीटेक्निक में नए सत्र की कक्षाएं एक अगस्त से शुरू होंगी।