{"_id":"605f706a8ebc3e590f3cf103","slug":"2436-people-received-corona-vaccine-ambedkar-nagar-news-lko571718827","type":"story","status":"publish","title_hn":"2436 लोगों को लगा कोरोना का टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2436 लोगों को लगा कोरोना का टीका
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। देश में कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच जिले में कोरोना टीकाकरण अभियान लगातार जारी है। शनिवार को जिले के 47 केंद्रों के 47 बूथों पर टीकाकरण अभियान चला। टीकाकरण महाअभियान के दौरान कुल 5640 नागरिकों व कर्मचारियों को टीका लगना था। इसकी तुलना में 2436 लोगों को टीका लगा। सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि कोरोना को फैलने से रोकने के लिए शबेबरात व होली पर्व मनाने के दौरान अत्यंत एहतियात बरतें। साथ ही संबंधित बूथों पर पहुंचकर न सिर्फ स्वयं टीका लगवाएं, बल्कि दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. हेमेंत कुमार ने बताया कि शनिवार को जिले के 47 केंद्रोें के 47 बूथों पर वैक्सीन टीकाकरण महाअभियान चला। इस दौरान कुल 5 हजार 640 नागरिकों व कर्मचारियों को टीका लगाए जाने का लक्ष्य था। इसकी तुलना में 2436 लोगों को टीका लगाया गया। बताया कि टीकाकरण अभियान में किसी भी प्रकार की बाधा न हो, इसके लिए प्रत्येक बूथ पर पांच-पांच स्वास्थ्य कर्मचारियों की तैनाती की गई थी।
उधर, सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने आमजन से आह्वान किया कि कोरोना ो फैलने से रोकने के लिए सभी जरूरी एहतियात बरतें। न सिर्फ खुद संबंधित बूथों पर पहुंचकर टीका लगवाएं, बल्कि दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। जागरूकता के आधार पर ही कोरोना संक्रमण को फैलने से रोका जा सकता है। अपील करते हुए कहा कि कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। इसे देखते हुए शबेबरात व होली पर्व मनाने के दौरान सभी जरूरी एहतियात बरतें। पर्व मनाने को लेकर जो गाइड लाइन जारी की गई है, उसका शत-प्रतिशत पालन करें। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।