{"_id":"693da1d3b9c6b617010340a0","slug":"243-employees-of-the-depot-will-get-the-benefit-of-incentive-amount-ambedkar-nagar-news-c-91-1-ame1011-147012-2025-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: डिपो के 243 कर्मियों को मिलेगा प्रोत्साहन राशि का लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: डिपो के 243 कर्मियों को मिलेगा प्रोत्साहन राशि का लाभ
Sat, 13 Dec 2025 10:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Sat, 13 Dec 2025 10:56 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर डिपो के 243 कर्मियों को नए साल में मानदेय के साथ प्रोत्साहन राशि का लाभ मिलेगा। इसके दायरे में 120 चालक व 123 परिचालक आएंगे। यूपी रोडवेज ने एक जनवरी 2026 से प्रति किमी पारिश्रमिक में बढ़ोतरी करने का एलान कर दिया है। इस पर रोडवेज विभाग में संविदा पर काम कर रहे चालकों व परिचालकों ने खुशी जाहिर की है।
मुख्यमंत्री ग्रामीण जनता सेवा योजना के तहत 2.18 रुपये से 2.28 पैसा प्रति किमी चालक व परिचालकों का मानदेय एक समान कर दिया गया है। जारी शासनादेश के क्रम में 10 व 20 साल पुराने चालकों को 750 और 1500 रुपये का लॉयल्टी इंसेंटिव मिलेगा। अतिरिक्त प्रोत्साहन भी तीन हजार से बढ़ाकर चार हजार कर दिया है। नवीन उत्तम प्रोत्साहन योजना में निर्धारित मानक पर अब चालकों को 18687 रुपये मिलेगा, जबकि परिचालकों को प्रोत्साहन राशि समेत 18418 रुपये मिलेगा। इसी तरह नवीन उत्कृष्ट प्रोत्साहन योजना में चालकों को प्रोत्साहन राशि सात हजार मिलाकर 21687 रुपये मिलेगा, जबकि परिचालकों को 21418 रुपये मिलेंगे। एआरएम हरिओम श्रीवास्तव ने बताया कि नई व्यवस्था के बाद 120 चालकों व 123 परिचालकों को फायदा मिलेगा।