{"_id":"591c95684f1c1b9c0cf236b9","slug":"22-42-lakh-recovered-from-car-in-checking","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेकिंग में कार से 22.42 लाख रुपये बरामद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेकिंग में कार से 22.42 लाख रुपये बरामद
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Wed, 17 May 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
धन
- फोटो : symbolic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र अकबरपुर अंतर्गत पुराने तहसील तिराहे के निकट बुधवार को चल रही रूटीन चेकिंग के दौरान एक कार से बोरी में रखे लगभग 22 लाख 42 हजार रुपये बरामद हुए। पुलिस रकम व वाहन लेकर थाने लेकर चली गई। सूचना पर पहुंचे इनकम टैक्स अधिकारियों ने छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुराने तहसील तिराहा के निकट बुधवार को वाहनों की रूटीन चेकिंग चल रही थी। इसी दौरान शहजादपुर की तरफ से एक कार आती हुई दिखी। उसे रुकवाकर जब तलाशी ली गई तो वहां का दृश्य देखकर पुलिसकर्मी सन्न रह गए।
विज्ञापन
एक बोरी व एक बड़े थेले में 50, 100, 500 व 2 हजार रुपये की गड्डी भरी हुई दिखाई दी। इस पर पुलिसकर्मियों ने पूरे मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। मौके पर दलबल के साथ सीओ राघवेंद्र मिश्र भी पहुंच गए। बाद में पुलिस ने धनराशि समेत कार को अभिरक्षा में ले लिया और थाने ले आई।
विज्ञापन
वहां कार में सवार शरदचंद्र अग्रवाल ने बताया कि वह प्रकांक्षा मेटल वर्कर्स कंपनी कानपुर का सेल्समैन है। कंपनी का बकाया वसूली के लिए वह व एक अन्य कर्मचारी पवन के साथ तीन दिनों से जिले में हैं। गोशाईगंज, जलालपुर, टांडा, बसखारी व अकबरपुर में बकाया वसूली के बाद वे सभी कार से वापस कानपुर जा रहे थे।