Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   216 complaints received during the 'Sampurna Samadhan Diwas' (Comprehensive Grievance Redressal Day); 29 resolved.

Ambedkar Nagar News: संपूर्ण समाधान दिवस में आईं 216 शिकायतें, 29 का निस्तारण

Sat, 07 Nov 2026 10:23 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2026 10:23 PM IST
विज्ञापन
216 complaints received during the 'Sampurna Samadhan Diwas' (Comprehensive Grievance Redressal Day); 29 resolved.
टांडा तहसील में फरियादियों की समस्याएं सुनती डीएम-एसपी। सूचना विभाग
अंबेडकरनगर। जिले की पांचों तहसीलों में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 216 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 29 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों के समाधान के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

टांडा तहसील में डीएम ईशा प्रिया और एसपी प्राची सिंह ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान राजस्व, पुलिस, विकास समेत विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतें सामने आईं। डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उनका समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि शिकायतों के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। फरियादियों को अपनी समस्याओं के लिए बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। इसके लिए मौके पर ही शिकायतों का निस्तारण करने पर विशेष जोर दिया।
विज्ञापन

टांडा तहसील में कुल 14 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से दो का मौके पर समाधान किया गया। वहीं, भीटी, अकबरपुर, जलालपुर और आलापुर तहसीलों में 202 शिकायतें आईं, जिनमें से 27 का निस्तारण मौके पर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed