फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   21 more dengue patients found, number reached 164

21 और मिले डेंगू के मरीज, संख्या पहुंची 164

Thu, 03 Nov 2022 10:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Nov 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
21 more dengue patients found, number reached 164
अंबेडकरनगर। मौसमी बुखार के बीच डेंगू का कहर जारी है। गुरुवार को डेंगू के 21 और मरीज सामने आए। इससे जिले में मरीजों की संख्या बढ़कर अब 164 हो गई है। टांडा में सबसे अधिक 105 लोग पीड़ित हैैं।
विज्ञापन

जिले में डेंगू का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है। प्रतिदिन इससे पीड़ित नए मरीज सामने आ रहे हैं। लगातार बदलते मौसम के प्रतिकूल प्रभाव का ही नतीजा है कि गुरुवार को डेंगू से पीड़ित 21 नए मरीज सामने आए। इससे प्रभावित मरीजों की संख्या डेढ़ सौ पार कर गई।
विज्ञापन

डेंगू से सर्वाधिक प्रभावित ब्लॉक क्षेत्र टांडा है। यहां डेंगू पीड़ित मरीजों की संख्या 105 है। इसके अलावा अकबरपुर में 24, बसखारी में 11, जलालपुर में नौ, कटेहरी में पांच, भीटी में पांच, रामनगर में तीन व जहांगीरगंज में डेंगू के दो मरीज हैं। इस बीच डेंगू के प्रकोप को रोकने के लिए डीएम सैमुअल पॉल एन के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की विभाग अलर्ट मोड में आ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed