फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   20517 candidates filed nomination papers

20517 उम्मीदवारों ने दाखिल किए नामांकन पत्र

Sun, 18 Apr 2021 11:52 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Apr 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
20517 candidates filed nomination papers
अंबेडकरनगर कलेक्ट्रेट में नामांकन के लिए लाइन में लगे दावेदार। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। पंचायत चुनाव में दूसरे और अंतिम दिन रविवार को चली नामांकन प्रक्रिया समाप्त होने तक 13041 पदों के लिए कुल 20517 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। इस दौरान कलेक्ट्रेट से लेकर ब्लॉक मुख्यालयों पर सुरक्षा के अत्यंत कड़े प्रबंध किए गए थे। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने लगातार भ्रमण करते हुए नामांकन प्रक्रिया को कुशलता के साथ संपन्न कराया।
विज्ञापन

जिले में पंचायत चुनाव के चौथे चरण के लिए 29 अप्रैल को मतदान होना है। इसके लिए नामांकन की प्रक्रिया 17 अप्रैल को शुरू कराई गई। पहले ही दिन बड़ी तादाद में उम्मीदवार नामांकन के लिए उमड़ पड़े। नतीजा यह हुआ कि सभी ब्लॉक मुख्यालयों पर व्यवस्था चरमराने सी लगीं। सूचना पाकर पहुंचे अधिकारियों ने आनन-फानन में व्यवस्था को दुरुस्त कराया। शनिवार को पहले दिन रिकॉर्ड संख्या में 12 हजार से अधिक प्रत्याशियों ने नामांकन कराया।
विज्ञापन

इस बीच दूसरे और अंतिम दिन रविवार को बिना किसी आपाधापी के नामांकन प्रक्रिया निपटी। अंतिम दिन ग्राम प्रधान के लिए 1479, बीडीसी के लिए 924 तथा ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 6565 उम्मीदवारों ने पर्चे भरे। दोनों दिन मिलाकर प्रधान पद के लिए 7633, बीडीसी के लिए 4114 तथा ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 8114 दावेदारों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। अंतिम दिन नामांकन प्रक्रिया को बेहतर ढंग से संपन्न कराने के लिए अधिकारी लगातार भ्रमण करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed