फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   205 beds reserved in hospitals to deal with dengue

Ambedkar Nagar News: डेंगू से निपटने के लिए अस्पतालों में 205 बेड आरक्षित

Mon, 22 Jul 2024 10:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jul 2024 10:09 PM IST
विज्ञापन
205 beds reserved in hospitals to deal with dengue
अंबेडकरनगर। जिले में डेंगू के प्रकोप से निपटने के लिए जिला अस्पताल सहित सभी सीएचसी और पीएचसी में बेड आरक्षित कर दिए गए हैं। कुल 205 बेड आरक्षित होने के साथ ही आशा व एएनएम को निर्देश दिए गए हैं कि अपने क्षेत्र का लगातार भ्रमण का लोगों को जागरूक किया जाए।
विज्ञापन

बदलते मौसम के साथ लोगों में बुखार की समस्या बढ़ रही है, मच्छर का प्रकोप भी बढ़ गया है। इससे निपटने के लिए जिला अस्पताल में पहले ही 10 बेड आरक्षित किए गए हैं। बीते दिनों 10 सीएचसी और 29 पीएचसी में भी पांच-पांच बेड आरक्षित कर दिए गए। सभी अस्पतालों में पर्याप्त मात्रा में दवाएं भी पहुंच चुकी हैं। एएनएम और आशा को निर्देश दिए गए हैं कि गांव में भ्रमण कर लोगों को जागरूक करने के साथ अगर किसी को लगातार बुखार हो रहा है तो उसे अस्पताल लाकर जांच अवश्य कराएं।
विज्ञापन






---------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन


डेंगू के लक्षण
अपर सीएमओ रामानंद सिद्धार्थ ने बताया कि हर बुखार डेंगू नहीं होता है। बताया कि डेंगू में तेज बुखार, सिर में दर्द, मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द और उल्टी भी हो सकती है। ऐसे लक्षण दिखने पर मरीज को तुरंत डाॅक्टर से संपर्क करना चाहिए। डेंगू की रोकथाम के लिए घर के आसपास पानी न एकत्र होने दें। खिड़की व दरवाजे बंद रखें। सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें।



-------------------------
आरक्षित किए गए बेड

डेंगू से निपटने के लिए सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। सभी अस्पतालों में बेड आरक्षित कर लिए गए हैं। जगह-जगह फाॅगिंग भी करवाई जा रही है। - डाॅ. राजकुमार, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed