फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   2020 new year

नववर्ष के स्वागत के जश्र में डूबा समूचा जिला

Tue, 31 Dec 2019 10:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 31 Dec 2019 10:36 PM IST
विज्ञापन
2020 new year
अंबेडकरनगर जिला मुख्यालय पर नव वर्ष की पूर्व संध्या पर बुके की खरीददारी करते युवा। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। स्वागत 2020, अलविदा 2019 के बीच मंगलवार को जिले में पूरे दिन जश्र का माहौल रहा। जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में भी जगह जगह युवाओं ने डीजे की धुन पर थिरकते हुए नए वर्ष का स्वागत किया और वर्ष 2019 को अलविदा कहा। लोगों ने एक दूसरे को बुके देकर नए वर्ष की शुभकामनाएं दीं। जगह जगह युवाओं व युवतियों ने एक दूसरे को गुलाब का फूल देकर न सिर्फ नए वर्ष की बधाई दी, बल्कि एक दूसरे का मुंह भी मीठा कराया। इसके अलावा वर्ष 2020 में देश में शांति व अमन चैन रहे, इसके लिए मंदिरों रामायण पाठ का भी आयोजन हुआ।
विज्ञापन

नववर्ष के स्वागत व 2019 को अलविदा कहने में किसी भी प्रकार की कमीं न रह जाए, इसके लिए सोमवार को ही जरूरी तैयारियां पूर्ण कर ली गई थीं। अकबरपुर नगर हो या फिर ग्रामीण क्षेत्र की बाजारें व चौपाल हो, प्रत्येक जगह सिर्फ और सिर्फ नए वर्ष के स्वागत का ही उल्लास नजर आया। जगह जगह डीजे की धुन पर थिरकते युवा नए वर्ष के स्वागत में जुट गए। शाम होते होते समूचा जनपद जहां घने कोहरे की चपेट में आ गया, वहीं सर्द हवा व घने कोहरे को पीछे करते हुए युवक व युवतियां उत्साह में डूबे हुए सड़क पर आ गया।
विज्ञापन

मंदिरों में शुरू हुआ रामायण पाठ
2019 के अलविदा कहने व नववर्ष के स्वागत के लिए मंदिरों में रामायण पाठ का आयोजन मंगलवार दोपहर बाद शुरू हो गया। अकबरपुर नगर के पुराने तहसील तिराहा के निकट स्थित हनुमान मंदिर में रामायण पाठ का आयोजन मंगलवार दोपहर बाद शुरू हो गया, जो बुधवार तक जारी रहेगा। इसके अलावा दुर्गा मंदिर, काली मंदिर, शिवालय, गायत्री मंदिर में भी नववर्ष के स्वागत व वर्ष भर अमन चैन की दुआ के लिए विशेष पूजन अर्चन का कार्य हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

फूलों की दुकानों पर लगी भीड़
नववर्ष के स्वागत के साथ ही बधाई देने व उपहार देने के लिए मंगलवार को फूलों की दुकानों पर पूरे दिन खरीददारों की भीड़ लगी रही। इनमें युवाओं की संख्या अधिक थी। अकबरपुर बस स्टेशन के निकट, फौव्वारा तिराहा, नई सड़क समेत अकबरपुर नगर के कई स्थानों पर फूलों व बुके की दुकानें सज गईं। कड़ाके की ठंड के बावजूद लोगों ने संबंधित दुकानों पर पहुंचकर फूल व बुके की खरीददारी की। साथ ही एके दूसरे को फूल व बुके देकर नववर्ष की बधाई दी।
पार्क में रही चहल पहल
नववर्ष का जश्र मनाने के लिए जिला मुख्यालय स्थित एकमात्र राजकीय उद्यान पार्क मंगलवार को लोगों से गुलजार रहा। हांड़कंपाऊ ठंड के चलते दोपहर तक तो पार्क में सन्नाटा रहा, लेकिन दोपहर बाद लोगों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। इसमें बच्चे व युवाओं की संख्या अधिक थी। पार्क में भी कुछ युवा डीजे लेकर पहुंच गए थे। कोई झूले का आनंद ले रहा था, तो कोई बैडमिंटन व फुटबाल खेल रहा था।

सोशल मीडिया पर चला बधाई का दौर
नववर्ष के स्वागत में मंगलवार को जहां समूचा जिला जश्र में डूब गया, तो वहीं सोशल मीडिया पर भी नववर्ष की बधाई देने का सिलसिला सुबह से ही शुरू हो गया। यह सिलसिला देर रात तक चलता रहा। व्हॉट्स एप, फेसबुक के अलावा अन्य माध्यम से नववर्ष की बधाई देने का सिलसिला पूरे दिन जारी रहा। सोशल मीडिया पर बधाई देने में युवाओं ने बढ़ चढ़कर भागीदारी की। युवक व युवतियों में सोशल मीडिया पर नववर्ष की बधाई देने की होड़ मची रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed