फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   20 thousand population remained deprived of electricity for seven hours

Ambedkar Nagar News: सात घंटे तक बिजली से वंचित रही 20 हजार की आबादी

Thu, 07 Mar 2024 10:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Mar 2024 10:48 PM IST
विज्ञापन
20 thousand population remained deprived of electricity for seven hours
अंबेडकरनगर। विद्युत उपकेंद्र बरवां बैरमपुर से जुड़ी लगभग 20 हजार की आबादी बृहस्पतिवार को लगभग सात घंटे तक बिजली से वंचित रही। इससे लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। दरअसल इस समयावधि में चार अलग-अलग क्षेत्रों में लगे ट्रांसफाॅर्मर की मरम्मत का कार्य किया गया।
विज्ञापन

गर्मी के मौसम में सुचारु रूप से उपभोक्ताओं को बिजली उपलब्ध कराने के लिए पावर काॅर्पोरेशन ने पहल शुरू की है। इस दौरान न सिर्फ जर्जर उपकरणों को बदला जा रहा है बल्कि ट्रांसफाॅर्मरों की मरम्मत के साथ ही क्षमता भी बढ़ाई जा रही है। इसके अलावा जिन-जिन स्थानों पर पेड़ की डालें बिजली आपूर्ति में बाधक बन रहीं उन्हें काटने का काम भी किया जा रहा है। इस बीच बृहस्पतिवार को विद्युत उपकेंद्र बरवां बैरमपुर से जुड़े चार अलग-अलग क्षेत्र में अलग-अलग क्षमता के ट्रांसफाॅर्मर की मरम्मत का काम पावर काॅर्पोरेशन के कर्मचारियों ने किया।
विज्ञापन

अवर अभियंता विद्युत रमेश कुमार ने बताया कि तमसा मार्ग स्थित 250 केवीए, चुंगीनाका स्थित 200 केवीए, पहितीपुर स्थित 250 केवीए व लालाघाट स्थित 400 केवीए क्षमता वाले ट्रांसफाॅर्मर की मरम्मत की गई। मरम्मत कार्य चलने के कारण सुबह 11 बजे से शाम छह बजे तक संबंधित ट्रांसफाॅर्मर से जुड़ी लगभग 20 हजार आबादी बिजली से वंचित रही। इससे न सिर्फ बिजली से चालित लघु उद्योग ठप रहे बल्कि उपभोक्ताओं को भी कई प्रकार की मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed