{"_id":"679bc051788a2157fa04b7de","slug":"20-pm-shri-vidyalaya-will-be-connected-with-modern-facilities-ambedkar-nagar-news-c-91-1-slko1002-128716-2025-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: आधुनिक सुविधाओं से जुड़ेंगे 20 पीएम श्री विद्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: आधुनिक सुविधाओं से जुड़ेंगे 20 पीएम श्री विद्यालय
Thu, 30 Jan 2025 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Thu, 30 Jan 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। कलेक्ट्रेट सभागार में मान्यता प्राप्त, अशासकीय विद्यालय, उच्च शिक्षण संस्थान और विश्वविद्यालय के साथ परिषदीय विद्यालय की युग्मन प्रक्रिया को पूर्ण करने के लिए अनुश्रवण समिति की बैठक हुई। बैठक में 20 पीएम श्री विद्यालयों को युग्मित किए जाने वाले मान्यता प्राप्त विद्यालयों को समिति के समक्ष अनुमोदन के लिए रखा गया। इस पर डीएम ने उपलब्ध कराए गए मान्यता प्राप्त प्रस्तावित विद्यालयों का सत्यापन करने के निर्देश दिए। इसमें संसाधनों के प्रयोग, विद्यालय और जिला स्तर पर संपादित की जाने वाली गतिविधियों के बारे में चर्चा हुई।
बैठक में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत परिषदीय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय को निजी विद्यालयों के साथ जोड़ा जाएगा। इसका उद्देश्य विद्यालयों के अलगाव को समाप्त करना, एकीकृत शिक्षा को बढ़ावा देना, विद्यालयों को अतिरिक्त संसाधन उपलब्ध कराना है। इसके अलावा शिक्षकों से बेहतर सहयोग और विद्यालयों के बीच पारस्परिक सकारात्मक व सहयोगात्मक वातावरण सृजन करने के लिए युग्मन संबंधी निर्देश जारी किए गए हैं। इस क्रम में मान्यता प्राप्त अशासकीय विद्यालय, उच्च शिक्षण संस्थान के साथ पीएम श्री विद्यालयों का युग्मन किया जा रहा है। जिससे पियर और ग्रुप लर्निंग एप से कठिन विषयों को आसानी से समझा जाएगा।