फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   20 crores sent to 1904 characters' accounts

1904 पात्रों के खातों में भेजे गए 20 करोड़ रुपये

Wed, 27 Jan 2021 11:47 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Jan 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
20 crores sent to 1904 characters' accounts
अंबेडकरनगर। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के तहत बुधवार को शासन के निर्देश पर जिले के 1904 पात्रों के खाते में कुल 19 करोड़ 85 लाख रुपये भेजी गए। मुख्यमंत्री की ओर से इस धनराशि को पात्रों के खाते में हस्तांतरित किया गया। मुख्यमंत्री के इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी दिखाया गया। उधर, पूर्ण हो चुके 10 आवास के लाभार्थियों को टांडा विधायक संजू देवी व आलापुर विधायक अनीता कमल ने चाबी सौंपी।
विज्ञापन

राजधानी में बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आयोजित कार्यक्रम को कलेक्ट्रेट के एनआईसी में
प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के पात्रों ने लाइव देखा। मुख्यमंत्री ने एक क्लिक के जरिए जिले के 1904 आवास के पात्रों के खाते में अलग-अलग किस्तों की धनराशि भेजी। जिले के 871 लाभार्थियों को प्रथम किस्त, 578 लाभार्थियों को द्वितीय किस्त व 455 लाभार्थियों को तृतीय किस्त की धनराशि भेजी। ऐसे में जिले के लाभार्थियों के खाते में कुल 19 करोड़ 85 लाख रुपए पहुंचे।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से लाभार्थियों से बात भी की। बाद में टांडा विधायक संजू देवी व आलापुर विधायक अनीता कमल ने आवास पूर्ण हो चुके 10 लाभार्थियों को उनके घर की चाबी सौंपी। साथ ही कई लाभार्थियों को द्वितीय किस्त के भुगतान का प्रमाण् पत्र भी सौंपा। डीएम राकेश कुमार मिश्र ने बताया कि तेजी के साथ जिले में पात्रों को आवास योजना का लाभ दिया जा रहा है। धनराशि मुहैया कराने के साथ ही उनके आवास निर्माण की नियमित समीक्षा भी की जा रही है। इस मौके पर एडीएम डॉॅ पंकज कुमार वर्मा, परियोजना अधिकारी डूडा आदित्य कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed