फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   20 congressional schools More than 60 teachers' salary

20 परिषदीय स्कूलों के 60 से अधिक शिक्षकों का वेतन रोका

Tue, 09 May 2017 10:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Tue, 09 May 2017 10:45 PM IST
विज्ञापन
20 congressional schools More than 60 teachers' salary
rupee shimla

विज्ञापन
अंबेडकरनगर मेंं गत दिवस अकबरपुर विकासखंड के लगभग 340 परिषदीय विद्यालयों के एक साथ औचक निरीक्षण में कुछ विद्यालयों में छात्रों की संख्या में कमी व कम नामांकन पाया गया था। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद डीएम वैभव श्रीवास्तव के निर्देश पर बीएसए ने ऐसे 20 विद्यालयों के प्रधानाध्यापक समेत सभी शिक्षकों का वेतन अगले आदेश तक के लिए रोक दिया गया है। शिक्षा विभाग द्वारा की गई इस कार्रवाई से संबंधित विद्यालयों के शिक्षकों में हड़कंप का माहौल है।
 
परिषदीय विद्यालयों में छात्र छात्राओं को गुणवत्तापरक शिक्षा दिए जाने में बड़े पैमाने पर लापरवाही बरते जाने की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने परिषदीय विद्यालयों का औचक निरीक्षण किए जाने का निर्देश दिया था। इस पर गत दिवस अकबरपुर विकास खण्ड के 340 से अधिक परिषदीय विद्यालयों में एक साथ जिलास्तरीय अधिकारियों ने छापा मारा था।
विज्ञापन


इसमें बड़े पैमाने पर लापरवाही सामने आई थी। कहीं गंदगी का साम्र्राज्य मिला, तो कहीं छात्र छात्राओं की उपस्थिति काफी कम थी। इतना ही नहीं, कुछ विद्यालयों में नामांकन भी काफी कम हुआ था। बीते दिनों जांच रिपोर्ट डीएम को सौंपी गई, तो डीएम ने ऐसे 20 विद्यालयों के प्रधानाध्यापक व सभी शिक्षकों का वेतन अग्रिम आदेश तक रोके जाने का निर्देश दिया, जहां या तो छात्रों की उपस्थिति कम थी या फिर नामांकन कम हुआ था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम के निर्देश के बाद बीएसए जेएन सिंह ने वेतन रोकने के साथ ही संबंधित प्रधानाध्यापकों से स्पष्टीकरण मांगा है। उधर बीएसए जेएन सिंह ने वेतन रोके जाने की पुष्टि करते हुए कहा कि सभी संबंधित प्रधानाध्यापकों से स्पष्टीकरण मांगा गया है।

जिन विद्यालयों के शिक्षकों का वेतन रोका गया उनमेें प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय मंगुराडिला, प्राथमिक विद्यालय डइयाडीह, प्राथमिक विद्यालय रानीगंज, प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय इटरौरा, प्राथमिक विद्यालय सीहमई मोलनापुर, उच्च प्राथमिक विद्यालय लोदीपुर है।


इसके ‌अलावा प्राथमिक विद्यालय पेठवा, उच्च प्राथमिक विद्यालय जगदीशपुर मुस्लिमपुर, प्राथमिक विद्यालय वामनपुर, प्राथमिक विद्यालय सद्दरपुर, उच्च प्राथमिक विद्यालय मिर्जापुर, उच्च प्राथमिक विद्यालय सोनहरा, उच्च प्राथमिक विद्यालय लोहरा अमरतल, प्राथमिक विद्यालय मोहिउद्दीनपुर, उच्च प्राथमिक विद्यालय तुलसीपुर, प्राथमिक विद्यालय शिवराजपुर, प्राथमिक विद्यालय कुढ़ा मोहम्मदगढ़ द्वितीय, प्राथमिक विद्यालय हाशिमपुर बरसावां व प्राथमिक विद्यालय कुर्कीबाजार के 60 से अधिक शिक्षकों का वेतन अग्रिम आदेश तक रोका गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed