फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   2 people died in road accident

सड़क हादसों में दो की मौत

Sun, 11 Jun 2017 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Sun, 11 Jun 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
2 people died in road accident
हादसा - फोटो : symbolic

सड़क पार कर रहे साइकिल सवार को बचाने के प्रयास में अहिरौली थाना अंतर्गत पियारेपुर के निकट बेकाबू हुई ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। इससे चालक की मौत हो गई जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर आलापुर थाना अंतर्गत कम्हरिया तालाब के निकट सब्जी लेकर घर जा रही महिला को बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी।

विज्ञापन


इससे उसकी मौत हो गई। घटना से दोनों परिवारों में रोना-पीटना मचा हुआ है। अहिरौली थाना अंतर्गत पियारेपुर गांव निवासी रामू (25) पुत्र मयाराम ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर शनिवार देर शाम अहिरौली बाजार में ईंट उतारकर घर जा रहा था। उस पर गांव के निकट स्थित भट्ठे पर काम करने वाला मजदूर अजय (24) पुत्र रामसिंह निवासी बिलासपुर छत्तीसगढ़ भी बैठा हुआ था।
विज्ञापन


पियारेपुर गांव के मोड़ के निकट अचानक सामने एक साइकिल सवार आ गया। उसे बचाने के चक्कर में ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई। दोनों ट्रैक्टर के नीचे दब गए। चीख-पुकार पर आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह दोनों को बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


आननफानन में जिला अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने रामू को मृत घोषित कर दिया जबकि अजय की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना से परिवारीजनों में कोहराम मचा हुआ है। उधर आलापुर थाना अंतर्गत भीटी निवासिनी विमला देवी (45) पत्नी रमेश शनिार देर शाम बाजार से सब्जी लेकर घर जा रही थी।

कम्हरिया तालाब के निकट पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उसे टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गई। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से परिवारीजनों में रोना-पीटना मचा हुआ है। 


उधर, इब्राहिमपुर थाना अंतर्गत केदारनगर निवासी रमाशंकर (35) पुत्र श्रवणकुमार व उमेश (30) पुत्र सुरेश शनिवार देर शाम बाइक से बाजार जाते समय आटो की टक्कर लगने से घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed