फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   19 players from the district will show their mettle in the zonal trial

Ambedkar Nagar News: मंडलीय ट्रायल में दम दिखाएंगी जिले की 19 खिलाड़ी

Thu, 03 Sep 2026 10:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 10:30 PM IST
विज्ञापन
19 players from the district will show their mettle in the zonal trial
शहर के एकलव्य स्टेडियम में बृहस्पतिवार को हुए जिला स्तरीय चयन ट्रायल में चयनित बैडमिंटन ​खिलाड़
अंबेडकरनगर। प्रदेश स्तरीय महिला खेल समारोह के लिए जिला स्तरीय चयन ट्रायल में जिले की 19 महिला खिलाड़ियों ने मंडलीय ट्रायल में जगह बनाई है। बृहस्पतिवार को एकलव्य स्टेडियम में आयोजित ट्रायल में बैडमिंटन की सात और एथलेटिक्स की 12 खिलाड़ियों का चयन किया गया। अब सभी खिलाड़ी शुक्रवार को अयोध्या में होने वाले मंडलीय चयन ट्रायल में प्रतिभाग करेंगी।
विज्ञापन

बैडमिंटन में मुस्कान मौर्य, नेहा, कृतिका द्विवेदी, श्रुति विश्वकर्मा, करिश्मा, जागृति त्रिपाठी और तेजस्विनी भट्ट का चयन हुआ है। ये खिलाड़ी अयोध्या के डाभासेमर स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय क्रीड़ा संकुल में आयोजित मंडलीय ट्रायल में प्रतिभाग करेंगी।
विज्ञापन

एथलेटिक्स में साक्षी पाल का चयन 100 मीटर दौड़ के लिए हुआ है। सुमन 800 और 1500 मीटर, गायत्री 200 और 400 मीटर तथा स्वाती शॉटपुट और डिस्कस थ्रो में हिस्सा लेंगी। साक्षी 400 मीटर, श्रेया शॉटपुट और राधिका तीन किलोमीटर दौड़ में प्रतिभाग करेंगी। मोहिनी 1500 मीटर, बिट्टू 800 मीटर, अनामिका तीन किलोमीटर, शिल्पा लंबी कूद और स्वास्सती 100 मीटर दौड़ में अपनी दावेदारी पेश करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडलीय ट्रायल में प्रदर्शन के आधार पर प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन होगा। बैडमिंटन और एथलेटिक्स की प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता आठ और नौ सितंबर को प्रयागराज में प्रस्तावित है। जिला क्रीड़ा अधिकारी डॉ. मंजूर आलम अंसारी ने बताया कि चयनित खिलाड़ियों को मंडलीय स्तर पर प्रतिभा साबित करने का अवसर मिलेगा।

शहर के एकलव्य स्टेडियम में बृहस्पतिवार को हुए जिला स्तरीय चयन ट्रायल में चयनित बैडमिंटन खिलाड़

शहर के एकलव्य स्टेडियम में बृहस्पतिवार को हुए जिला स्तरीय चयन ट्रायल में चयनित बैडमिंटन खिलाड़

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed