फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   19 crores reached the account of 1.25 lakh pensioners

सवा लाख पेंशनरों के खाते में पहुंची 19 करोड़ की रकम

Thu, 02 Sep 2021 10:35 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 10:35 PM IST
विज्ञापन
19 crores reached the account of 1.25 lakh pensioners
अंबेडकरनगर कलेक्ट्रेट में पेंशन स्वीकृत पत्र के साथ मौजूद बुजुर्ग। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। सरकार ने विशेष प्रयास के क्रम में गुरुवार को जिले के 1 लाख 30 हजार 411 पेंशनरों के खाते में एक साथ 19 करोड़ 56 लाख 16 हजार 500 की त्रैमासिक धनराशि भेजी गई। इसमें 5 हजार 857 नए पेंशनार्थी भी शामिल हैं। सभी के खाते में 1500-1500 रुपए की राशि भेजी गई। मुख्यमंत्री द्वारा लखनऊ में जहां राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना की शुरुआत की गई, वहीं डीएम ने कलेक्ट्रेट में 10 बुजुर्गों को पेंशन स्वीकृति पत्र सौंपा। साथ ही बुजुर्गों के साथ बैठक कर उन्हें सरकार की योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कहा कि सरकार बुजुर्गों के लिए कई योजनाओं का संचालन कर रही है। प्रशासन पूरी पारदर्शिता के साथ योजनाओं को पात्रों तक पहुंचाने का काम कर रहा है।
विज्ञापन

गुरुवार को कलेक्ट्रेट में डीएम ने जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से आए 10 बुजुर्गों को राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना का स्वीकृत पत्र सौंपा। डीएम ने बताया कि योजना के तहत स्वीकृति पत्र वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री द्वारा लखनऊ में किया गया। सरकार ने एक साथ समूचे प्रदेश के 60 लाख 91 हजार पात्रों को वृद्धावस्था पेंशन की त्रैमासिक 1500 रुपए की दर से राशि खाते में भेजा है। इसमें 5 लाख 21 हजार नए पेंशनार्थी शामिल हैं।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि इस योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2021-22 के प्रथम त्रैमासिक में जिले के 1 लाख 30 हजार 411 पात्रों को राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना का लाभ दिया गया है। इसमें 1 लाख 24 हजार 554 पुराने तथा 5 हजार 857 नवीन पेंशनार्थी शामिल हैं। इन सभी के खाते में शासन की तरफ से 1500 रुपए के हिसाब से कुल 19 करोड़ 56 लाख 16 हजार 500 रुपये की रकम भेजी गई है। डीएम ने पेंशनरों के साथ बैठक की और उन्हें सरकार की उपलब्धियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीडीओ घनश्याम मीणा ने बताया कि सरकार बुजुर्गों के लिए कई योजनाओं का क्रियान्वयन कर रही है। प्रशासन पूरी सक्रियता के साथ योजनाओं का लाभ भी पात्रों तक पहुंचा रहा है। कहा कि सरकार की योजनाएं पात्रों तक तेजी से पहुंचे इसका पूरा प्रयास किया जा रहा है। इस मौके पर विभिन्न गांवों से आए बुजुर्ग व अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed