फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   1867 idols immersed after procession

शोभायात्रा के बाद विसर्जित हुईं 1867 प्रतिमाएं

Sat, 16 Oct 2021 11:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Oct 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
1867 idols immersed after procession
अंबेडकरनगर के श्रवणक्षेत्र में मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन करने जाते श्रद्धालु। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। जिले में शुक्रवार को पूरी आस्था व श्रद्घा के साथ घाट किनारे मां दुर्गा की प्रतिमाएं विसर्जित की गईं। विसर्जन से पहले पूजा समिति पदाधिकारियों व सदस्यों ने शोभायात्रा निकाली। गायत्री मंदिर के निकट विसर्जन स्थल पर प्रशासन की तरफ से सुरक्षा के साथ साथ अन्य प्रबंध किए गए थे। जिला मुख्यालय के अलावा भीटी, टांडा, जलालपुर व आलापुर आदि क्षेत्रों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 1867 दुर्गा प्रतिमाएं विसर्जित की गईं। जिला मुख्यालय पर केन्द्रीय दुर्गा पूजा समिति पदाधिकारियों ने शहजादपुर संघतिया नाका के पास देर शाम दीप जलाकर पूजन अर्चन किया। इसके बाद शोभायात्रा रवाना हुई।
विज्ञापन

अकबरपुर नगर में केन्द्रीय दुर्गा पूजा समिति अध्यक्ष बृजेश गुप्त की अगुवाई में नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि समेत कई ने विधि विधान से पूजन अर्चन किया, शोभायात्रा रवाना की गई। इस दौरान दुर्गा प्रतिमाओं के साथ ही झांकी निकाली गई। बड़ी संख्या में महिला व पुरुषों ने डांडिया नृत्य भी किया। शोभायात्रा व विसर्जन कार्यक्रम को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस व प्रशासन ने कड़े प्रबंध किए थे। नगर पालिका अध्यक्ष सरिता गुप्ता ने भी विसर्जन स्थल पहुंचकर प्रतिमाओं की आरती उतारी, देर रात तक वह विसर्जन स्थल पर डटीं रहीं। एडीएम अशोक कुमार कनौजिया, एएसपी संजय कुमार राय के अलावा तहसीलदार जेपी यादव देर रात तक सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे। कोतवाल अमित सिंह टीम के साथ शहजादपुर से लेकर विसर्जन स्थल तक गश्त पर ही रहे।
विज्ञापन

श्रवण क्षेत्र प्रतिनिधि के अनुसार श्रवणक्षेत्र संगम तट पर मूर्ति विसर्जन को लेकर प्रशासनिक अमला देर रात तक सक्रिय रहा, एसडीएम सदर मोईनल इस्लाम व बीडीओ अनुपम सिंह ने पहुंचकर घाटों का जायजा लिया। पुलिस प्रशासन की चौकसी के बीच यहां पर प्रतिमाओं के विसर्जन का कार्य चलता रहा। प्रशासन ने नदी में पानी के ज्यादा जल स्तर को देखते हुए झंडी भी लगवाई। इस दौरान ग्राम प्रधान रामसनेही, सचिव अनिल सिंह समेत कई मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

टांडा प्रतिनिधि के अनुसार श्रीदुर्गा पूजा समिति चिन्तौरा की भव्य प्रतिमा चौक घण्टाघर पंहुचने पर श्री केन्द्रीय दुर्गा पूजा महासमिति के संयोजन में पं राकेश मिश्र ने आरती करायी। शोभायात्रा झारखण्डी होते हुए राजघाट पंहुची। नेतृत्व महासमिति संरक्षक रामप्यारे विश्वकर्मा समेत कई ने किया। विसर्जन शोभायात्रा पर चौक में पुष्प वर्षा हुई। आतिशबाजी, अबीर, गुलाल के बीच डीजे की धुन पर थिरकते युवाओं की टोली आकर्षण बनी। एसडीएम अभिषेक पाठक, सीओ संतोष कुमार आदि सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद रहे।

भीटी में एसडीएम संतोष ओझा व सीओ रुक्मिणी वर्मा, आलापुर में एसडीएम धीरेन्द्र श्रीवास्तव व सीओ जगदीश लाल टम्टा, जलालपुर में एसडीएम अभय कुमार पांडेय व सीओ केके शुक्ल के नेतृत्व में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच विसर्जन हुआ। प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक जिले के अलग अलग क्षेत्रों में कुल 1867 प्रतिमाओं का विसर्जन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed