फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   1.86 crore rupees approved for the renovation of 10.5 km road

Ambedkar Nagar News: 10.5 किमी सड़क के कायाकल्प के लिए 1.86 करोड़ रुपये मंजूर

Mon, 13 Apr 2026 10:43 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 10:43 PM IST
विज्ञापन
1.86 crore rupees approved for the renovation of 10.5 km road
आलापुर। अंबेडकरनगर जिले में 10.5 किलोमीटर सड़क की मरम्मत और गड्ढामुक्ति के लिए 1.86 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है। राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद उत्तर प्रदेश ने वित्त वर्ष 2025-26 के तहत यह राशि मंजूर की है। इससे क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में आवागमन सुगम होगा।
विज्ञापन

इस योजना के तहत अकबरपुर और टांडा मंडी समिति के अंतर्गत आने वाले कुल छह प्रमुख मार्गों का चयन किया गया है। इन सड़कों की मरम्मत के साथ पांच वर्षों के अनुरक्षण की लागत भी बजट में शामिल है। योजना में भियाव बड़ी नहर से दिघौटा, बसहिया मार्ग, निकसनपुर से सर्वेपुर, शकरपुर माइनर से अशरफाबाद, शाहपुर औराव से रामनगर पुरानी बाजार तथा नाउनगर से सुल्तानपुर पश्चिम दलित बस्ती मार्ग शामिल हैं।
विज्ञापन

इन सड़कों के दुरुस्त होने से स्थानीय लोगों को आवागमन में हो रही परेशानी से निजात मिलेगी। किसानों को अपनी उपज मंडियों तक ले जाने में सुविधा होगी, उनकी परिवहन लागत भी घटेगी। ग्रामीण राजकुमार, त्रिलोकीनाथ, सर्वेश, मनोज समेत अन्य लोगों का कहना है कि इन मार्गों की हालत लंबे समय से खराब थी। खासकर बरसात के दिनों में आवागमन मुश्किल हो जाता था। किसानों को भी बेहतर सड़क सुविधा मिलने से फसलों को मंडियों तक पहुंचाना आसान होगा। मंडी सचिव हीरालाल यादव ने बताया कि शासन से कार्यों को मंजूरी मिली है। निर्माण समिति के अधिकारियों से वार्ता कर जल्द निर्माण शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed