{"_id":"69da8221dd1f2d1d1b082af8","slug":"184-lakh-rupees-looted-from-cloth-traders-in-broad-daylight-firing-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1007-154123-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: दिनदहाड़े कपड़ा व्यापारियों से 18.40 लाख रुपये की लूट, फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: दिनदहाड़े कपड़ा व्यापारियों से 18.40 लाख रुपये की लूट, फायरिंग
विज्ञापन
जहांगीरगंज के बिड़हर पुलिस चौकी के निकट शनिवार सुबह लूट के बाद मौके पर पहुंचकर जांच करती पुलिस।
जहांगीरगंज (अंबेडकरनगर)। जहांगीरगंज में शनिवार की सुबह दिनदहाड़े एक बड़ी लूट की वारदात हुई। कार सवार लुटेरों ने असलहे के बल पर बिड़हर पुलिस चौकी के निकट दो कपड़ा व्यापारियों से 18.40 लाख रुपये लूट लिए। विरोध करने पर लुटेरों ने एक व्यापारी पर हमला किया और हवाई फायरिंग भी की। वारदात को अंजाम देने के बाद लुटेरे असलहा लहराते हुए मौके से फरार हो गए।
नेवारी दूराजपुर निवासी मोहम्मद रईस और हंसवर के मोहम्मद जलाल बिहार में कपड़े का कारोबार करते हैं। वे बिहार से कपड़े का बकाया वसूल कर लौट रहे थे। शनिवार की भोर में वे जयनगर से ट्रेन से खलीलाबाद स्टेशन पहुंचे थे। वहां से वे अपनी बाइक से वापस आ रहे थे। सुबह करीब 7:45 बजे बिड़हर घाट पुल से उतरते ही एक सफेद कार ने उनका पीछा किया। बिड़हर चौकी से करीब 100 मीटर पहले कार सवारों ने उनकी बाइक को ओवरटेक कर रोक लिया। कार से तीन लुटेरे बाहर आए और रईस के सिर पर पिस्टल की बट से हमला कर दिया। उन्होंने रुपये से भरे दो बैग छीन लिए। विरोध करने पर लुटेरों ने जान से मारने की धमकी दी और दो राउंड हवाई फायरिंग की।
चाैकी पर माैजूद नही था कोई पुलिसकर्मी
लुटेरों ने रईस के बैग से 14.50 लाख रुपये और मोहम्मद जलाल के बैग से 3.90 लाख रुपये लूटे। कुल 17.40 लाख रुपये की लूट हुई। वारदात के बाद लुटेरे बिड़हर के रास्ते भाग निकले। दोनों व्यापारी मदद के लिए भागते हुए बिड़हर चौकी पर पहुंचे, लेकिन चौकी पर कोई पुलिसकर्मी मौजूद नहीं था। इसके बाद व्यापारियों ने बाइक से करीब एक किलोमीटर बिड़हर बाजार तक बदमाशों का पीछा किया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार सवार बदमाश हूटर बजाते हुए चहोड़ा की तरफ भागे।
विज्ञापन
एसपी घटना स्थल पर पहुंचे
लूट की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर शंकर और अपर पुलिस अधीक्षक हरेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना स्थल का निरीक्षण किया और तीन पुलिस टीमों का गठन किया। इंस्पेक्टर संतोष सिंह और उप निरीक्षक कृष्णा यादव ने अलग-अलग रास्तों पर तलाशी अभियान शुरू किया।
100 से अधिक सीसीटीवी फुटेज
पुलिस ने राजेसुल्तानपुर, आलापुर, जहांगीरगंज और पड़ोसी जिले आजमगढ़ की पुलिस को भी सूचित किया। आजमगढ़ बिड़हर मार्ग पर लगे 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। गोवर्धनपुर पंचायत भवन के बाहरी कैमरे में बदमाशों की कार दिखी। हालांकि, कार का नंबर धुंधला होने के कारण पहचान नहीं हो पाई।
खुलासे के लिए तीन टीमें गठित
दो व्यापारियों से रुपये से भरा बैग छीना गया है। उन्होंने कहा कि घटना के खुलासे के लिए तीन टीमें लगाई गई हैं, आजमगढ़ पुलिस की भी मदद ली जा रही है और जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-अभिजीत आर शंकर, एसपी