{"_id":"6903a46478cc2880e30e8635","slug":"1814-lakh-rupees-withdrawn-without-otp-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1007-144453-2025-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: बिना ओटीपी के निकाल लिए 18.14 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: बिना ओटीपी के निकाल लिए 18.14 लाख रुपये
Thu, 30 Oct 2025 11:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Thu, 30 Oct 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले में साइबर ठगी के तीन अलग-अलग मामलों में जालसाजों ने प्रधानाचार्य समेत तीन लोगों को 30.41 लाख रुपये का चूना लगा दिया। सम्मनपुर के केशवपुर निवासी अमित कुमार ने बताया कि उनका एचडीएफसी बैंक में बचत खाता है।
22 अगस्त 2025 को उनके खाते से दिनभर में कई किस्तों में 18 लाख 14 हजार 100 रुपये निकल गए, जबकि मोबाइल पर कोई ओटीपी नहीं आया। बैंक से धन निकासी का मैसेज आने पर उन्हें इसकी जानकारी हुई।
सम्मनपुर के मोहद्दिद्दनपुर अटरिया निवासी सुरदीप कुमार ने बताया कि 24 अगस्त को उनके मोबाइल पर टेलीग्राम एप से मैसेज आया। उन्हें एक ग्रुप से जोड़कर 7499 रुपये निवेश करने को कहा गया। शुरुआती चरण में उन्हें छोटे मुनाफे दिखाए गए, जिससे भरोसा बढ़ा। इसके बाद उन्होंने अपने विभिन्न खातों से कुल 8 लाख 77 हजार 208 रुपये जमा कर दिए। वहीं बरियावन निवासी प्रधानाचार्य दशरथ वर्मा के मुताबिक 26 जून 2025 की दोपहर उनके मोबाइल पर एक व्यक्ति ने फोन किया और खुद को दिल्ली पुलिस हेडक्वार्टर का अधिकारी बताया। उसने कहा कि उनके आधार कार्ड से कोई वित्तीय गड़बड़ी हो रही है।