फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   18 disabled people received certificates, their faces lit up

Ambedkar Nagar News: 18 दिव्यांगों को मिला प्रमाणपत्र, खिले चेहरे

Mon, 16 Dec 2024 11:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Mon, 16 Dec 2024 11:16 PM IST
विज्ञापन
18 disabled people received certificates, their faces lit up
अंबेडकरनगर। जिला अस्पताल में सोमवार को दिव्यांग शिविर का आयोजन हुआ। इसमें चिकित्सकों की टीम द्वारा जांच में पात्र मिले 18 दिव्यांगों को मौके पर प्रमाणपत्र सौंपा गया। साथ ही दिव्यांगों के उत्थान के लिए संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन

प्रमाणपत्र हासिल करने के लिए सोमवार सुबह से जिले के दूरदराज के क्षेत्र से दिव्यांगों का जिला अस्पताल पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। ठंड के बीच जिला अस्पताल पहुंचे दिव्यांगों को मुश्किलों का भी सामना करना पड़ा। डॉ. पुरेंद्र, डॉ. मुख्तार शेख व डॉ. अमर बहादुर की टीम ने गाइडलाइन का पालन करते हुए जांच की। इस दौरान पात्र मिले दिव्यांगों को मौके पर ही प्रमाणपत्र उपलब्ध करा दिया गया। हाथ में प्रमाणपत्र आते ही राजेसुल्तानपुर से आईं उर्मिला ने कहा कि ठंड के बीच यहां तक आने में दिक्कत तो हुई, लेकिन जब प्रमाणपत्र मिला तो समस्या भूल गईं। अब इसके आधार पर योजनाओं का बेहतर ढंग से लाभ उठा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed