फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   18 CHOs found missing during online inspection, salaries deducted

Ambedkar Nagar News: ऑनलाइन निरीक्षण में गायब मिले 18 सीएचओ, कटा वेतन

Sat, 28 Sep 2024 12:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sat, 28 Sep 2024 12:15 AM IST
विज्ञापन
18 CHOs found missing during online inspection, salaries deducted
अंबेडकरनगर। जिले की स्वास्थ्य सेवा में सुधार लाने के लिए तैनात सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (सीएचओ) के बिना किसी सूचना के ही अस्पताल बंद कर चले जाने का बड़ा मामला प्रकाश में आया है।
विज्ञापन

शिकायतें मिलने पर सीएमओ के निर्देश पर शुक्रवार को अपर सीएमओ डॉ. रामानंद सिद्धार्थ ने डेढ़ बजे ऑनलाइन पोर्टल का निरीक्षण किया तो 18 सीएचओ समय से पहले केंद्र बंद कर नदारद मिले। बताया कि केंद्र खुलने का समय सुबह नौ बजे से चार बजे तक का है। ऐसे में समय से पहले बंद करना मनमानी है। इसे लेकर सीएचओ खुशबू यादव, कुमारी रीना, प्रतिभा वर्मा, रागिनी वर्मा, किरन, अंजू, प्रीति पाण्डेय, रामा यादव, मनोज कुमार, पूजा पटेल, प्रीति शर्मा, प्रियंका जयसवाल, ऋषि कुमार, प्रियंका, इंद्रजीत, प्रियंका पटेल, प्रिंसी सचान व अंजलि का एक दिन का वेतन काटते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया है। बताया कि अगर जवाब संतोषजनक नहीं रहा तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed