फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   1745 people were treated, 448 golden cards were made

1745 लोगों का इलाज, 448 गोल्डन कार्ड बने

Sun, 16 Oct 2022 11:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Oct 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
1745 people were treated, 448 golden cards were made
अंबेडकरनगर। सभी 29 स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में 1745 नागरिकों ने इलाज कराया। 448 पात्र लोगों ने गोल्डन कार्ड बनवाया तो 400 से अधिक नागरिकों ने कोरोना जांच कराई।
विज्ञापन

स्वास्थ्य मेले को सफल बनाने के लिए 88 चिकित्सक व 166 स्वास्थ्यकर्मियों की ड्यूटी लगायी गई थी। एसीएमओ डॉ. संजय वर्मा ने बताया कि प्रत्येक रविवार को जिले के 29 स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया जाता है। मेले में 448 पात्र लोगों के गोल्डन कार्ड बनाए गए। गोल्डन कार्ड बनवाने पहुंचे इन पात्रों को इसकी उपयोगिता के बारे में जानकारी भी दी गई।
विज्ञापन

मेले में 400 से अधिक लोगों ने कोरोना जांच करायी। इसके अलावा 77 लोगों की हेपेटाइटिस-बी की जांच व 39 लोगों की आंख का परीक्षण चिकित्सकों की टीम ने किया। बुखार से पीड़ित 38 मरीजों ने परीक्षण कराकर दवाईयां ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसीएमओ ने बताया कि रविवार को जन आरोग्य मेले में 1745 लोगों का परीक्षण कर दवाइयां दी गईं। लगातार आम नागरिकों को मेले के बारे में जानकारी दी जा रही है जिससे वे इसका लाभ उठा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed