फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   17 sub-inspectors and constables transferred

Ambedkar Nagar News: 17 उपनिरीक्षक व आरक्षियों का तबादला

Fri, 22 May 2026 10:46 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2026 10:46 PM IST
विज्ञापन
17 sub-inspectors and constables transferred
अंबेडकरनगर। एसपी प्राची सिंह ने 17 उपनिरीक्षकों, मुख्य आरक्षियों और आरक्षियों का तबादला कर दिया है। स्थानांतरित होने वालों में से छह उपनिरीक्षक, पांच मुख्य आरक्षी, दो महिला मुख्य आरक्षी, दो पुरुष आरक्षी और दो कंप्यूटर आरक्षी शामिल हैं। इन सभी को जिले के विभिन्न थानों और पुलिस इकाइयों में भेजा गया है।
विज्ञापन

उपनिरीक्षक आदर्श कुमार सिंह को थाना कोतवाली जलालपुर से स्वाट टीम, बृज लाल सरोज को पुलिस लाइन से अहिरौली, अशोक कुमार यादव को पुलिस लाइन से जलालपुर, प्रमोद कुमार खरवार को सम्मनपुर, जयनाथ तिवारी व अजय प्रताप सिंह को अहिरौली से पुलिस लाइन भेजा गया है। आरक्षी धर्मेंद्र यादव को जैतपुर व श्रीकांत कटका से कोतवाली अकबरपुर, ओमप्रकाश वर्मा को अलीगंज से सीसीटीएनस कार्यालय में तैनाती दी गई है। आरक्षी अवधेश कुमार मौर्या को पुलिस लाइन से हंसवर, रामजीत सिंह को सम्मन डेस्क सेल, रोहिणी सिंह को महिला थाना, प्रवेश कुमार यादव को अकबरपुर, जंगबहादुर यादव को मालीपुर, ज्योति यादव को आईजीआरएस सेल में नई नियुक्ति मिली है। इसके अलावा कनिष्ठ आरक्षी रंजीत यादव को साइबर थाना से बेवना, अनुराग को बेवाना से साइबर थाना तबादला किया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed