{"_id":"5d053e338ebc3e20a265ecab","slug":"15606246791-ambedkar-nagar-news47","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयाज हत्याकांड के दूसरे हत्यारे तक नहीं पहुंच पा रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयाज हत्याकांड के दूसरे हत्यारे तक नहीं पहुंच पा रही पुलिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टांडा। सपा कार्यकर्ता अयाज अहमद ऊर्फ गुल्लू हत्याकांड के एक माह बीत जाने के बाद भी थाना अलीगंज पुलिस अभी तक घटना में शामिल एक अन्य अभियुक्त का सुराग नहीं लगा सकी है। इससे दिवंगत के परिजनों में दुख के साथ आक्रोश व्याप्त है। परिजनों ने इस बीच पुलिस अधीक्षक से मिलकर अभियुक्त की गिरफ्तारी व खुलासे की मांग की है।
बताते चलें कि बीते 16 मई की रात नगर के ताज तिराहे पर सपा कार्यकर्ता अयाज को दो बाइक सवार हमलावरों ने गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। उन्हें ट्रामा सेन्टर लखनऊ से मेदांता अस्पताल ले जाया गया। बीते 4 मई को उपचार के दौरान मौत हो गई। इस मामले में थाना अलीगंज पुलिस ने मृतक के भाई परवेज अहमद ने उबैदुर्रहमान पुत्र मेराज अहमद निवासी मोहल्ला छज्जापुर व एक अन्य के विरूद्ध हत्या आदि की धाराओं में केस दर्ज किया।
घटना के बाद पुलिस ने नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, लेकिन अब तक अज्ञात हत्यारे का पता लगा पाने में पुलिस नाकाम नजर आ रही है। माह भर का समय बीत गया, लेकिन पुलिस अब तक उस हत्यारे तक नहीं पहुंच पायी है। इससे मृतक के परिवार में भय व दहशत का माहौल है। गत दिवस पीड़ित परिवार ने एसपी से मिलकर पूरे मामले से अवगत कराते हुए फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी सुनिश्चित कराने की मांग की। उधर एसओ अलीगंज वीरेन्द्र राय ने बताया कि घटना का जल्द पूरा खुलासा करते हुए अभियुक्त की गिरफ्तारी सुनिश्चित कर ली जाएगी।