फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   ट्रांसफार्मर फुंकने से 20 घंटे आपूर्ति से वंचित रही 10 हजार आबादी

ट्रांसफार्मर फुंकने से 20 घंटे आपूर्ति से वंचित रही 10 हजार आबादी

Mon, 27 May 2019 11:31 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 27 May 2019 11:31 PM IST
विज्ञापन
ट्रांसफार्मर फुंकने से 20 घंटे आपूर्ति से वंचित रही 10 हजार आबादी
अंबेडकरनगर। भीषण गर्मी में बिजली संकट ने लोगों का जीन मुहाल कर दिया है। एक तरफ सात से आठ घंटे की कटौती ने परेशान कर रखा वहीं, ताबड़तोड़ हो रहे फॉल्ट ने तो आपूर्ति की कमर ही तोड़कर रख दी है। इसी का नतीजा रहा कि शहर के मीरानपुर की करीब 10 हजार आबादी रविवार शाम से सोमवार तक करीब 20 घंटे विद्युत आपूर्ति से वंचित रही।
विज्ञापन

चुंगीनाका के पास लगा 400 केवी का ट्रांसफार्मर रविवार रात करीब आठ बजे फुंक गया। इसके बाद से संबंधित क्षेत्र की की करीब 10 हजार आबादी अंधेरे में डूब गई। पूरी रात उपभोक्ता गर्मी से बेहाल रहे। सुबह होते ही पेयजल संकट का भी सामना करना पड़ा। लोग बाल्टी लेकर इधर-उधर भागते नजर आए। इसके बाद दिन में तपिश और पसीना-पसीना कर देने वाली गर्मी के बीच लोगों को बिना बिजली के ही रहना पड़ा। इस दौरान घंटों बिजली विभाग के अफसर लापरवाही बने रहे। जब शोर-शराबा ज्यादा हुआ तो ट्रांसफार्मर बदला गया। इस तरह करीब 20 घंटे बाद अपराह्न चार बजे आपूर्ति बहाल की गई।
विज्ञापन

अकबरपुर बनगांव मार्ग के निकट स्थित कबिस्तान में लगा 400 केवी के ट्रांसफार्मर से बड़ी आबादी को बिजली आपूर्ति होती है। रविवार रात करीब 8 बजे यह अचानक फुंक गया। इससे करीब 10 हजार आबादी को आपूर्ति बाधित हो गई। उपभोक्ताओं को पहले अंदेशा हुआ कि शायद सामान्य कटौती के तहत आपूर्ति ठप हुई है। हालांकि बाद में पता चला कि ट्रांसफार्मर फुंकने से आपूर्ति गायब हुई तो उनकी बेचैनी बढ़ गई। पूरी रात उपभोक्ताओं ने किसी तरह भीषण गर्मी में गुजारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान विद्युत विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों के फोन घनघनाते रहे, लेकिन आश्वासन के सिवाय कुछ नहीं मिला। रातभर आपूर्ति न होने से इनवर्टर भी साथ छोड़ गए। इससे मुश्किलें और बढ़ गईं। सुबह से ही विद्युत महकमा जहां ट्रांसफार्मर बदलने को लेकर जद्दोजहद करता दिखा, वहीं उपभोक्ता भी परेशान नजर आए। आपूर्ति न बहाल होने से कई घरों में पेयजल संकट भी खड़ा हो गया।
शीतल पेयजल की बात तो दूर मोटर आदि न चल पाने के कारण पानी टंकी खाली हो गई। इससे अन्य कार्यों में व्यवधान हुआ। उपभोक्ता अरुण वर्मा व आलोक तिवारी का कहना है कि लम्बे समय से ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाए जाने या फिर दूसरा ट्रांसफार्मर लगाकर लोड कम करने की मांग की जा रही है। परन्तु विभाग इस तरफ ध्यान नहीं दे रहा है। इसके चलते ही यह समस्या आए दिन उत्पन्न होती रहती है।

लगाया जाए अतिरिक्त ट्रांसफार्मर
मीरानपुर चुंगीनाका क्षेत्र के उपभोक्ताओं ने कहा है कि यह ट्रांसफार्मर ओवरलोड होने की वजह से अक्सर फुंक जाता है। ऐसे में जरूरत है कि एक अतिरिक्त ट्रांसफार्मर की स्थापना मौजूदा ट्रांसफार्मर के निकट करायी जाए। ऐसा होने पर ही इस क्षेत्र में अक्सर होने वाली विद्युत आपूर्ति के व्यवधान पर रोक लगायी जा सकती है। उपभोक्ताओं ने कहा कि पूर्व में विद्युत विभाग को इस समस्या के बारे में अवगत कराया गया, लेकिन ध्यान न देने के कारण ही इस तरह की स्थिति लगातार उत्पन्न हो रही है।



वर्जन
क्रेन न मिलने से ट्रांसफार्मर बदलने में विलंब हुआ। फिलहाल कर्मचारियों ने तेज गति से काम करते हुए सोमवार को अपराह्न साढे़ 3 बजे आपूर्ति बहाल कर दी। उपभोक्ताओं के हितों का पूरा ख्याल रखा जा रहा है।
- वीके पटेल, अधिशासी अभियंता, विद्युत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed