{"_id":"5cead4babdec220781489a0a","slug":"155889380313-ambedkar-nagar-news161","type":"story","status":"publish","title_hn":"गड़बड़ी ठीक करने के दौरान खंभे से गिरकर निजी लाइनमैन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गड़बड़ी ठीक करने के दौरान खंभे से गिरकर निजी लाइनमैन की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलालपुर। थाना अंतर्गत अरई गांव में शनिवार देर शाम खंभे पर चढ़कर बिजली ठीक करने के दौरान निजी लाइनमैन खंभे से नीचे गिर पड़ा। इससे उसकी घटनास्थल पर मौत हो गई। बाद में परिवारीजनों ने आननफानन में शव का अंतिम संस्कार कर दिया। उधर पुलिस ने ऐसी किसी जानकारी से इंकार किया है।
जानकारी के अनुसार गांव निवासी निजी लाइनमैन रामबरन (45) पुत्र उदयराज शनिवार देर शाम अपने घर की बिजली ठीक करने के लिए घर से कुछ दूर स्थित विद्युत खंभे पर चढ़ा हुआ था। परिवारीजनों के अनुसार जब वह बिजली ठीक कर रहा था कि इसी बीच गांव के एक अन्य व्यक्ति वहां पहुंचा और उसने अपने घर की बिजली खराब होने का हवाला देते हुए उसे भी ठीक करने को कहा।
बताया जाता है कि उस व्यक्ति को देखने के लिए वह जैसे ही पीछे मुड़ा इसी बीच उसका हाथ खंभे से छूट गया, जिससे वह नीचे गिर पड़ा। सिर में गंभीर चोट आने से वह बेहोश हो गया। घटना से मौके पर हड़कंप मच गया। परिवारीजन व ग्रामीणों की मदद से उसे एक निजी अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों के अनुसार परिवारीजनों ने बगैर पुलिस को सूचना दिए रविवार भोर में शव का अंतिम संस्कार कर दिया। उधर कोतवाली प्रभारी नीरज ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है।