फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   ट्रिपलिंग में अज्ञात वाहन की टक्कर से वृद्धा की मौत, दो गंभीर

ट्रिपलिंग में अज्ञात वाहन की टक्कर से वृद्धा की मौत, दो गंभीर

Sat, 25 May 2019 11:35 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 25 May 2019 11:35 PM IST
विज्ञापन
ट्रिपलिंग में अज्ञात वाहन की टक्कर से वृद्धा की मौत, दो गंभीर
अंबेडकरनगर। ट्रिपल राइडिंग में शनिवार दोपहर अलीगंज थाना क्षेत्र में कश्मीरिया के निकट अज्ञात वाहन की चपेट में आने से वृद्धा की मौत हो गई। बाइक चला रहा युवक व अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, जबकि घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उधर अन्य मार्ग दुर्घटनाओं में आठ लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां हालत की गंभीरता को देखते हुए दो को ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

जिला अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार टांडा कोतवाली क्षेत्र के बड़ी पैकोली गांव निवासिनी सुनरा देवी (70) पत्नी पतिराम, सिंगारी (32) पुत्री पतिराम व राजू (30) पुत्र श्रीराम शनिवार दोपहर एक ही बाइक से अकबरपुर आ रहे थे।
विज्ञापन

बताया जाता है कि जब वे कश्मीरिया चौराहे के निकट पहुंचे, तो इसी बीच उधर से गुजर रहे अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दिया। इससे तीनों को गंभीर चोटें आईं। स्थानीय इलाज के बाद उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां चिकित्सकों ने सुनरा देवी को मृत घोषित कर दिया। अन्य दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार पड़ोसी जनपद सुल्तानपुर के दोस्तपुर थाना क्षेत्र के दुर्गापुर गांव निवासी चंदन (35) पुत्र छोटेलाल शुक्रवार देर शाम बाइक से अकबरपुर से घर जाते समय रामपुर सकरवारी बाजार के निकट पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल अंबेडकरनगर में भर्ती कराया गया। यहां हालत गंभीर होने पर ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
सम्मनपुर थाना क्षेत्र के करतोरा गांव निवासी पन्नालाल (45) पुत्र मंगरू शुक्रवार देर शाम बाइक से सम्मनपुर से घर जाते समय बेलउवा के निकट ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गया। जिला अस्पताल में प्रारंभिक इलाज के बाद उसे भी ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर करना पड़ा। सुल्तानपुर जनपद के अखंडनगर थाना क्षेत्र के मीरपुर गांव निवासी गुड्डू (23) पुत्र रामलौट व शुक्रवार देर शाम सुल्तानपुर से घर जाते समय गांव के निकट पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गया। स्थानीय इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल अंबेडकरनगर में भर्ती कराया गया। जैतपुर थाना क्षेत्र के जैतपुर निवासी फिरतू (62) पुत्र बनवारी शनिवार सुबह उस समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया, जब वह घर के निकट सड़क पार कर रहा था।

अलीगंज थाना अन्तर्गत सादीपुर गांव निवासी शिवम (18) पुत्र साधूराम व फूलमती (65) पत्नी आदित्यनरायन शुक्रवार देर शाम एक ही बाइक से टांडा से घर जाते समय गांव के निकट ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गए। जहांगीरगंज थाना क्षेत्र के मंझापुर गांव निवासी विशाल (18) पुत्र घनश्याम शुक्रवार देर शाम बाइक से जहांगीरगंज से घर जाते समय गांव के निकट जीप की टक्कर लगने से घायल हो गया। जैतपुर थाना अन्तर्गत तिघौड़ा गांव निवासिनी उर्मिला (35) पत्नी प्रवेश शनिवार सुबह घर के निकट सड़क पार करने के दौरान जीप की टक्कर लगने से घायल हो गई। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिला अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed