फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   दो से साढ़े सात घंटे विलंब से चलीं एक दर्जन ट्रेन, यात्री हुए बेहाल

दो से साढ़े सात घंटे विलंब से चलीं एक दर्जन ट्रेन, यात्री हुए बेहाल

Mon, 20 May 2019 10:31 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 20 May 2019 10:31 PM IST
विज्ञापन
दो से साढ़े सात घंटे विलंब से चलीं एक दर्जन ट्रेन, यात्री हुए बेहाल
अंबेडकरनगर। भीषण गर्मी में भी ट्रेन के विलंब होने का सिलसिला कम होने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को भी एक दर्जन ट्रेनें 2 से साढ़े 7 घंटे तक विलंब से चली। अकबरपुर रेलवे स्टेशन से मिली जानकारी के अनुसार दून अप एक्सप्रेस ट्रेन निर्धारित समय दोपहर 1:16 से 3 घंटा, दून डाउन एक्सप्रेस ट्रेन दोपहर 12:25 से ढाई घंटे, फरक्का अप एक्सप्रेस ट्रेन दोपहर 2:18 से ढाई घंटा, साबरमती अप निर्धारित समय शाम 5:25 से 7 घंटा विलंब से अकबरपुर रेलवे स्टेशन पहुंची।
विज्ञापन


इंदौर पटना अप एक्सप्रेस ट्रेन निर्धारित समय शाम 5:52 से 2 घंटा, सरयू यमुना अप एक्सप्रेस ट्रेन निर्धारित समय रात 9:08 से साढ़े 7 घंटा विलंब से अकबरपुर रेलवे स्टेशन पहुंची। बरेली फास्ट डाउन एक्सप्रेस ट्रेन शाम 4:02 से 2 घंटा, इंटरसिटी डाउन एक्सप्रेस ट्रेन सुबह 10:27 से 4 घंटा, कोटा पटना डाउन एक्सप्रेस ट्रेन दोपहर 12:44 से 4 घंटा, पैसेंजर डाउन शाम 4:17 से 4 घंटा विलंब से चली।
विज्ञापन


किसान डाउन एक्सप्रेस ट्रेन शाम 4:38 से 3 घंटा व फरक्का डाउन एक्सप्रेस ट्रेन पूर्वाह्न 11:09 से 2 घंटा विलंब से अकबरपुर रेलवे स्टेशन पहुंची। उधर घंटों विलंब से ट्रेनों के चलने का खामियाजा गंतव्य तक जाने के लिए ट्रेन का इंतजार करने वाले यात्रियों को भुगतना पड़ा। चिलचिलाती धूप में उन्हें विभिन्न प्रकार की मुश्किलें उठानी पड़ी। उधर स्टेशन अधीक्षक जयप्रकाश ने बताया कि ट्रेनें विलंब से चलीं, लेकिन उनकी समुचित जानकारी समय रहते यात्रियों को दे दी गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed