फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   लगभग 5 घंटे विलंब से हो सकती है चुनाव परिणाम की औपचारिक घोषणा

लगभग 5 घंटे विलंब से हो सकती है चुनाव परिणाम की औपचारिक घोषणा

Mon, 20 May 2019 11:19 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 20 May 2019 11:19 PM IST
विज्ञापन
लगभग 5 घंटे विलंब से हो सकती है चुनाव परिणाम की औपचारिक घोषणा
अंबेडकरनगर। चुनाव परिणाम आने में इस बार चार घंटे का अधिक समय लग सकता है। वैसे तो मतों की गिनती का कार्य शाम चार बजे पूरा हो जाने की संभावना है, लेकिन प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के पांच पांच बूथों के ईवीएम व वीवीपैट के मिलान के बाद ही परिणाम की औपचारिक घोषणा की जाएगी। ऐसे में रात्रि आठ बजे तक परिणाम आने की संभावना है। जिला मुख्यालय स्थित राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में होने वाली मतगणना को सकुशल निपटाने के लिए कुल 95 टीमों में शामिल 442 कर्मचारियों को लगाया गया है।
विज्ञापन


प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिए 14-14 टेबल पर कर्मचारी मतों की गणना करेंगे। अंबेडकरनगर सामान्य संसदीय सीट व संतकबीरनगर संसदीय सीट के लिए आलापुर विधानसभा क्षेत्र के मतों की गणना आगामी 23 मई को सुबह आठ बजे से अकबरपुर नगर स्थित राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में की जाएगी। मतगणना कक्ष में प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिए 14-14 टेबल लगाई जाएंगी। मतगणना को सकुशल निपटाने के लिए कुल 95 टीमों का गठन किया गया है, जिसमें 442 कर्मचारी शामिल होंगे।
विज्ञापन


मतगणना के दौरान किसी प्रकार की समस्या न हो, इसके लिए संबंधित कर्मचारियों को दो चरणों में अकबरपुर नगर स्थित लोहिया भवन में विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें उन्हें ईवीएम से होने वाली मतों की गिनती व वीवीपैट से मिलान के बारे में जानकारी दी जाएगी। एक चरण का प्रशिक्षण गत 17 मई को हो चुका है, जबकि दूसरे चरण का प्रशिक्षण 21 मई को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर न्यायालय के निर्देशानुसार ईवीएम व वीवीपैट के मिलान के चलते इस बार चुनाव परिणाम आने वाले 4 घंटे से अधिक का समय लग सकता है। मतगणना प्रक्रिया से जुड़े एक अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि वैसे तो मतों की गिनती का कार्य शाम 4 बजे तक पूर्ण कर लिए जाने की संभावना है, लेकिन परिणाम की औपचारिक घोषणा रात 9 बजे तक होने की संभावना है। ऐसा इसलिए, क्योंकि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र पांच पांच बूथों पर ईवीएम कंट्रोल यूनिट का मिलान वीवीपैट से किया जाना है। इसमें लगभग 5 घंटे तक का समय लग सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed