{"_id":"5ce193a6bdec22077e09ba67","slug":"15582873234-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सवा करोड़ की लागत से बने मार्ग का मिलेगा नगरवासियों को लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सवा करोड़ की लागत से बने मार्ग का मिलेगा नगरवासियों को लाभ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में सवा करोड़ से बन रहीं सड़क पटरियां
अंबेडकरनगर। लगभग सवा करोड़ रुपये की लागत से अकबरपुर नगर में आवागमन के लिए नागरिकों को एक पखवारे के भीतर सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी।
दरअसल फौव्वारा तिराहे से पहितीपुर चौराहे तक मुख्यमार्ग के दोनों तरफ की पटरियों पर नगर पालिका परिषद द्वारा इंटरलाकिंग ईंट से निर्माण कराया जा रहा है। ये निर्माण कार्य लगभग एक पखवारे में पूरा होने की उम्मीद है।
पालिका प्रशासन के अनुसार कार्य पूरा होने से न सिर्फ संबंधित क्षेत्र में लगने वाले मार्ग जाम से छुटकारा मिलेगा, बल्कि यात्रियों समेत लगभग 40 हजार की आबादी को सुचारु आवागमन का लाभ मिलेगा।
गौरतलब है कि अकबरपुर नगर क्षेत्र में आवागमन की सुविधा चाक-चौबंद करने के लिए नगर पालिका परिषद प्रशासन विभिन्न क्षेत्रों में मार्ग निर्माण करा रहा है।
इसी क्रम में अकबरपुर नगर पालिका परिषद ने बीते दिनों बिलोकर योजना के तहत फौव्वारा तिराहे से पहितीपुर चौराहे तक सड़क के दोनों तरफ पटरियों के चौड़ीकरण के साथ ही इंटरलॉकिंग कराने का निर्णय लिया था।
विज्ञापन
लगभग सवा करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाला कार्य अब अंतिम चरण में है। बताते चलें कि जिला मुख्यालय का फौव्वारा तिराहा अत्यंत व्यस्ततम क्षेत्रों में माना जाता है।
नई सड़क पर लगभग प्रत्येक समय जाम लगा रहता है। दरअसल सड़क के दोनों तरफ की पटरियां न सिर्फ क्षतिग्रस्त थीं, बल्कि चौड़ाई भी कम थी। इसके चलते पार्किंग की भी समुचित सुविधा नहीं थी।
नतीजतन पटरियों पर वाहन खड़े होने से जाम की समस्या और भी बढ़ जाती थी। इसे देखते हुए लंबे समय से पटरियों के चौड़ी कराने की मांग नगरवासियों द्वारा की जा रही थी।
जाम की समस्या को देखते हुए ही नगर पालिका प्रशासन ने पटरियों के निर्माण का निर्णय लिया था। शुरुआत में कार्य तेजी से चला, लेकिन लोकसभा चुनाव होने के चलते निर्माण की रफ्तार कुछ धीमी हुई।
अब जबकि मतदान प्रक्रिया समाप्त हो चुकी है, तो ऐसे में निर्माण कार्य में एक बार फिर से तेजी आई है।
नगर पालिका परिषद के जेई घनश्याम मौर्या ने बताया कि छह फेज में होने वाला कार्य लगभग एक पखवारे में पूर्ण हो जाएगा। इससे न सिर्फ संबंधित क्षेत्र में लगने वाले जाम की समस्या से राहत मिलेगी, बल्कि लगभग 40 हजार आबादी को सुचारु आवागमन में लाभ मिलेगा।
अकबरपुर नगर पालिका परिषद के ईओ सुरेश कुमार ने बताया कि बिलोकर योजना के तहत नई सड़क पर पटरियों के इंटरलॉकिंग का कार्य जल्द पूर्ण कराया जाएगा। सवा करोड़ रुपये की लागत से होने वाले इस निर्माण कार्य से लगभग 40 हजार की आबादी को सुचारु आवागमन में लाभ मिलेगा।