फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   मतगणना को लेकर कर्मचारियों को मिला विस्तार से प्रशिक्षण

मतगणना को लेकर कर्मचारियों को मिला विस्तार से प्रशिक्षण

Fri, 17 May 2019 11:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 17 May 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
मतगणना को लेकर कर्मचारियों को मिला विस्तार से प्रशिक्षण
अंबेडकरनगर। 23 मई को राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में होने वाली मतगणना को सकुशल निपटाने के लिए शुक्रवार को जिला मुख्यालय स्थित लोहिया भवन में 442 कर्मचारियों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया। इसमें उन्हें ईवीएम से वोटों की गिनती के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही ईवीएम व वीवीपैट से मिलान के बारे में भी बताया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेश कुमार ने कर्मचारियों को निर्देशित किया कि वे प्रशिक्षण में मिलने वाली जानकारियों का मतगणना के दौरान पालन करें।
विज्ञापन

अंबेडकरनगर व संतकबीरनगर सामान्य संसदीय सीट के लिए गत 12 मई को मतदान हुआ था। मतदान प्रक्रिया को सकुशल निपटाने के बाद अब आगामी 23 मई को होने वाली मतगणना को सकुशल निपटाने के लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को अकबरपुर नगर स्थित लोहिया भवन सभागार मतगणना में लगे कर्मचारियों को प्रथम चरण का विशेष प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन

प्रशिक्षण की शुरुआत करते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेश कुमार ने कर्मचारियों को निर्देशित किया कि प्रशिक्षण में मिलने वाली जानकारियों को वे ठीक से समझ लें, जिससे मतगणना के दौरान उन्हें किसी भी प्रकार की समस्या न हो। कहा कि मतगणना के दौरान किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। सीडीओ अनूप कुमार श्रीवास्तव व एडीएम अमरनाथ राय ने कर्मचारियों को उनकी जिम्मेदारी का एहसास कराते हुए मतगणना से जुड़े कई जरूरी टिप्स दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशिक्षण प्रशिक्षक परियोजना निदेशक प्रदीप पाण्डेय ने बताया कि शुक्रवार को दोनों पालियों में कुल 442 कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया। इसमें 108 माइक्रो आब्जर्वर, 108 मतगणना सहायक, 108 मतगणना सुपरवाइजर व 108 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी शामिल रहे। बताया कि प्रथम पाली में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक 200 कर्मचारियों, जबकि दूसरी पाली में दोपहर 1 बजे से अपराह्न 3 बजे तक 242 कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया। इसमें उन्हें वोट की गिनती करने के साथ ही ईवीएम व वीवीपैट के मिलान के बारे में भी जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed