फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   500 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा का जिम्मा, चप्पे चप्पे पर रहेगी नजर

500 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा का जिम्मा, चप्पे चप्पे पर रहेगी नजर

Fri, 17 May 2019 11:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 17 May 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
500 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा का जिम्मा, चप्पे चप्पे पर रहेगी नजर
अंबेडकरनगर। 500 से अधिक पुलिस कर्मियों के सुरक्षा घेरे व सीसीटीवी कैमरे की देखरेख में 23 मई को जिला मुख्यालय स्थित राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में मतगणना होगी। सीसीटीवी कैमरे इस तरह लगाए जा रहे, जिससे हर टेबल पर नजर रखी जा सके। इसके अलावा हर विधानसभा क्षेत्र में दो-दो वीडियोग्राफी टीम लगाई जाएगी जो लगातार मतगणना प्रक्रिया की वीडियोग्राफी करेंगी। करीब 450 कर्मचारी मतगणना की जिम्मेदारी संभालेंगे। प्रशासन ने मतगणना से जुड़ी तैयारियां तेज कर दी हैं।
विज्ञापन

आगामी 23 मई को जिला मुख्यालय स्थित राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में होने वाली मतगणना को शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। मुख्य गेट से लेकर मतगणना कक्ष के अंदर तक जगह जगह सीसीटीवी लगाए जाने का कार्य शुरू हो गया है। जिला निर्वाचन कार्यालय के वरिष्ठ सहायक शहंशाह ने बताया कि राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में मतगणना के लिए जिस हॉल को अधिग्रहीत किया गया है, उसमें अंबेडकरनगर सामान्य संसदीय सीट के विधानसभा क्षेत्र कटेहरी, जलालपुर, टांडा व अकबरपुर, जबकि संतकबीरनगर संसदीय सीट के आलापुर विधानसभा क्षेत्र की मतगणना होगी।
विज्ञापन

प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिए 14-14 टेबल लगाई जाएगी। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिए दो दो वीडियोग्राफी टीम लगाई जाएगी, जो लगातार मतगणना प्रक्रिया की वीडियोग्राफी करती रहेगी। मतगणना के बाद प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के पांच-पांच बूथों की ईवीएम व वीवीपैट का मिलान किया जाएगा। मतगणना को सकुशल निपटाने के लिए मतगणना स्थल व उसके इर्द-गिर्द सुरक्षा के कड़े प्रबंध रहेंगे। एएसपी अशोक कुमार रॉय ने बताया कि एक प्लाटून सीआईएसएफ, 500 पुलिस कर्मियों को लगाया जाएगा। इसके अलावा जिले के सभी सीओ व थानाध्यक्षों की भी तैनाती की जाएगी। मतगणना स्थल की तरफ जाने वाले सभी मार्गों पर बैरीकेडिंग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि शांति व्यवस्था को देखते हुए मतगणना के बाद विजयी जुलूस पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। डीजे आदि का प्रयोग भी नहीं किया जा सकेगा। निर्देशों का पालन नहीं किया गया तो संबंधित के विरुद्ध आचार संहिता उल्लंघन की कार्रवाई की जाएगी। मतगणना स्थल के अंदर उन्हीं को प्रवेश करने दिया जाएगा, जिनके पास प्रशासन से उपलब्ध पास होगा। मतगणना के दौरान किसी ने गड़बड़ी की कोशिश की तो सख्ती से निपटा जाएगा।

जिला आबकारी अधिकारी राजकुमार ने बताया कि सभी प्रकार के मादक पदार्थों की दुकानें मतगणना के दिन बंद रखने का निर्देश दिया गया है। जिले में कुल 310 मादक पदार्थों की दुकानें हैं। इसमें देशी शराब की 145, विदेशी मदिरा की 38, बीयर की 30, मॉडल शॉप 4, बार 1, ताड़ी की 59 व भांग की 33 दुकानें शामिल हैं। संबंधित दुकानदारों को पत्र भेजकर निर्देशित किया गया है कि वे मतगणना के दिन पूरी तरह दुकान बंद रखें। यदि कोई दुकान खुली पाई गई तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed