{"_id":"5cdefaf7bdec22074407e0d4","slug":"155811716618-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैसेंजर डाउन निरस्त, आठ एक्सप्रेस ट्रेनें घंटों विलंब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैसेंजर डाउन निरस्त, आठ एक्सप्रेस ट्रेनें घंटों विलंब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। आसमान से बरसती आग के बीच शुक्रवार को पैसेंजर डाउन ट्रेन के निरस्त होने और आठ एक्सप्रेस ट्रेनें घंटों देरी से पहुंचने की वजह से यात्रियों को काफी समस्या हुई। भीषण गर्मी से बेहाल ट्रेन का इंतजार करने वाले यात्रियों ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि यात्रियों के हित को देखते हुए रेलवे प्रशासन को समुचित कदम उठाना चाहिए।
ट्रेन के निरस्त होने व विलंब से चलने का दौर कम होने का नाम नहीं ले रहा। शुक्रवार को भी यह सिलसिला जारी रहा। अकबरपुर रेलवे स्टेशन से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह 4:55 पर अकबरपुर रेलवे स्टेशन पहुंचने वाली पैसेंजर डाउन एक्सप्रेस ट्रेन के निरस्त होने की जानकारी यात्रियों को दी गई।
नतीजा यह रहा कि पंडित दीनदयाल नगर जाने वाले यात्रियों को दूसरी ट्रेन का सहारा लेने को मजबूर होना पड़ा। इसके अलावा दून अप एक्सप्रेस ट्रेन निर्धारित समय दोपहर 1:16 से 3 घंटा, जबकि सद्भावना अप एक्सप्रेस ट्रेन निर्धारित समय अपराह्न 2:22 से 7 घंटा विलंब से अकबरपुर रेलवे स्टेशन पहुंची।
विज्ञापन
सरयू यमुना अप एक्सप्रेस ट्रेन ने निर्धारित समय रात 9:10 से 6 घंटा, तो मरुधर डाउन एक्सप्रेस ट्रेन सुबह 7:35 से 4 घंटा यात्रियों को इंतजार करने को मजबूर किया। फरक्का डाउन एक्सप्रेस ट्रेन निर्धारित समय पूर्वाह्न 11:09 से ढाई घंटा, दून डाउन एक्सप्रेस ट्रेन दोपहर 12:25 से 2 घंटा, पटना कोटा डाउन एक्सप्रेस ट्रेन दोपहर 12:44 से 6 घंटा व किसान डाउन एक्सप्रेस ट्रेन निर्धारित समय शाम 4:38 से ढाई घंटा विलंब से अकबरपुर रेलवे स्टेशन पहुंची।
उधर, ट्रेनों के घंटों विलंब होने से भीषण गर्मी से बेहाल यात्रियों ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि यात्रियों के हित को देखते हुए ट्रेनें सुचारु रूप से संचालित हो सकें, इसके लिए रेलवे प्रशासन को ठोस कदम उठाना चाहिए।