फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   बसें चुनाव में, गंतव्य तक जाने को भटक रहे यात्री

बसें चुनाव में, गंतव्य तक जाने को भटक रहे यात्री

Fri, 17 May 2019 11:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 17 May 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
बसें चुनाव में, गंतव्य तक जाने को भटक रहे यात्री
अंबेडकरनगर। लोकसभा चुनाव में अकबरपुर बस स्टेशन की 20 बसों के जाने का खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है। बसों की संख्या कम होने से गंतव्य तक जाने के लिए यात्रियों को भीषण गर्मी में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार को भी गंतव्य तक जाने के लिए बस के इंतजार में यात्री इधर-उधर भटकने को मजबूर हो रहे हैं।
विज्ञापन

अकबरपुर बस स्टेशन के 65 बसों के बेड़े में से 20 बसें चुनाव के लिए चली गई थीं। ऐसे में 45 बसें ही शेष बचीं। शुक्रवार तक भी संबंधित बसें वापस नहीं लौट सकीं। इससे बसों की कमीं का खामियाजा गंतव्य तक जाने वाले यात्रियों को भुगतना पड़ा। दूसरे डिपो की जो बसें आ भी रही थीं, वह पहले से ही यात्रियों से भरी हुई थीं। इससे चिलचिलाती धूप में गंतव्य तक जाने के लिए यात्रियों को संबंधित बसों का इंतजार करने को मजबूर होना पड़ा।
विज्ञापन

शुक्रवार को अकबरपुर बस स्टेशन पर मिले सर्वेश कुमार व अमरेंद्र ने कहा कि उन्हें मऊ जाना है। लगभग डेढ़ घंटा हो गया इंतजार करते करते। इस बीच मात्र एक बस आई, लेकिन वह पहले से ही यात्रियों से भरी हुई थी। अतरौलिया जाने वाले राहुल ने कहा कि बस न आने से अब निजी वाहन से जाने को मजबूर होना पड़ रहा है। लखनऊ जाने के लिए बस का इंतजार कर रहे संदीप व इम्तियाज ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि सिर्फ किराया बढ़ाने पर ही परिवहन निगम का ध्यान रहता है। उसके अनुसार यात्रियों को समुचित व्यवस्था देने को लेकर गंभीरता नहीं दिखाई जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर एआरएम कमाल अहमद खां ने बताया कि यात्रियों की संख्या अधिक होने के चलते कुछ समस्या हो रही है। शीघ्र ही चुनाव में गई बसें वापस आ जाएंगी, जिससे समस्या काफी हद तक कम हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed