{"_id":"5cddad4fbdec220777253b34","slug":"155803175120-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मामूली विवाद में दो सगे भाइयों की लाठी डंडों से पिटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मामूली विवाद में दो सगे भाइयों की लाठी डंडों से पिटाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। आलापुर थाना क्षेत्र के बगहवां जोगीपुर गांव में बुधवार देर शाम मामूली विवाद में एकजुट लोगों ने लाठी-डंडे से एक युवक की जमकर पिटाई कर दी। उसे बचाने पहुंचे बड़े भाई को लाठी-डंडों से पीट दिया। पिटाई में दोनों को गंभीर चोटें आईं। एक की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल में प्रारंभिक इलाज के बाद ट्रॉमा सेंटर, लखनऊ रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुुसार, गांव निवासी शंभू (38) पुत्र राजेंद्र प्रसाद सिंह का बुधवार देर शाम मोबाइल चोरी हो गया। कुछ देर तलाश के बाद भी जब कुछ पता नहीं चला तो वह पड़ोसी रामसिंह के घर के सामने खेल रहे बच्चों से मोबाइल के संबंध में पूछताछ करने लगा। आरोप है कि वह जानकारी हासिल कर ही रहा था कि इसी बीच रामसिंह व कुलदीप सिंह वहां पहुंच गए।
उन्होंने इसका विरोध किया तो दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। आरोप है कि इस पर राम सिंह, कुलदीप व अन्य ने लाठी-डंडों से शंभू की पिटाई शुरू कर दी। गुहार पर पहुंचे बड़े भाई रुद्रप्रताप सिंह की भी उन्होंने पिटाई कर दी। चीख-पुकार पर जब तक आसपास के लोग मौके पर पहुंचते, तब तक हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग खड़े हुए। मारपीट में शंभू को गंभीर, जबकि रुद्र को मामूली चोटें आईं।
विज्ञापन
दोनों को सीएचसी रामनगर ले जाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर शुभू को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां इलाज होने के दौरान जब उसकी तबियत में सुधार नहीं हुआ तो प्राथमिक उपचार के बाद उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। उधर, पीड़ित रुद्र ने थाने पहुंचकर पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी और केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी। पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू कर दी है।