फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   शहर की सड़क खोद डाली, नहीं है निर्माण पूरा कराने की सुध

शहर की सड़क खोद डाली, नहीं है निर्माण पूरा कराने की सुध

Fri, 17 May 2019 12:19 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 17 May 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
शहर की सड़क खोद डाली, नहीं है निर्माण पूरा कराने की सुध
अंबेडकरनगर। अकबरपुर नगर पालिका परिषद प्रशासन की लापरवाही ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। लोकसभा चुनाव की घोषणा होने से पहले नगर में जहां-तहां सड़क की पटरियां दोनों तरफ उखाड़ दी गईं थीं। कई जगह-जगह निर्माण सामग्री का ढेर लगा दिया गया था। हालांकि, निर्माण की सुध अब तक नहीं ली गई है। नतीजा यह है कि इस वजह से हर दिन जाम लगता है। इन ढेरों की वजह से हादसे भी होते हैं।
विज्ञापन

अकबरपुर नगर पालिका परिषद प्रशासन ने विभिन्न क्षेत्रों में कार्य शुरू कराया था। सबसे पहले फव्वारा तिराहे से लेकर चौक व रामजानकी मंदिर क्षेत्र होते हुए पूर्वी नाका तक पिच निर्माण कार्य कराना शामिल था। इसमें तय हुआ कि मुख्य पिच मार्ग के दोनों तरफ की पटरियों से इंटरलॉकिंग ईंट उखाड़कर नालियों तक पिच मार्ग की चौड़ाई बढ़ा दी जाएगी।
विज्ञापन

पालिका प्रशासन के इस निर्णय का स्वागत भी हुआ। चुनाव की घोषणा होने के पहले काम शुरू करा दिया गया, लेकिन इसे पूरा कराने की सुध नहीं ली जा रही है। सड़क के दोनों तरफ की पटरियां उखाड़ देने से अब सिर्फ मुख्य मार्ग से ही आवागमन संभव रह गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

काफी दिन तक तो दोनों तरफ की पटरियों पर गड्ढे रहे। बाद में इनमें पत्थर डालकर छोड़ दिया गया। मनमानी की हद यह कि जहां-तहां ठेकेदारों ने निर्माण सामग्री भी गिरवा रखी हैं। इससे आवागमन में और ज्यादा दिक्कत हो रही है।
नागरिकों ने कई बार पालिका प्रशासन से अनुरोध किया कि निर्माण कार्य में तेजी लाई जाए, लेकिन इसका कोई असर नहीं पड़ा। हालत यह है कि एक दिन काम होता है तो तीन से चार दिन तक ठप पड़ा रहता है। शहर के बीच का इलाका होने के कारण कभी-कभार रात में चार से पांच घंटे काम करने के बाद फिर काम की सुध नहीं ली जाती है।
बीते दो माह में बमुश्किल इस क्षेत्र में चार से पांच दिन सड़क निर्माण का कार्य हुआ। पालिका प्रशासन की इस लापरवाही का खामियाजा हर दिन लोगों को उठाना पड़ रहा है।

मार्ग निर्माण में शिथिलता व मनमानी के बीच कार्य की गुणवत्ता पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। नागरिकों का कहना है कि बीते दो माह में जो थोड़ी-बहुत दूरी तक पिच निर्माण हुआ भी। वह अत्यंत घटिया तरीके से कराया गया है। नाम न छापने की शर्त पर नागरिकों ने कहा कि इस तरह के घटिया निर्माण की उम्मीद नहीं थी। यह तो सिर्फ सरकारी पैसे का दुरुपयोग है।


मार्ग निर्माण में कुछ व्यवधान हुआ है, मजदूर मिलने में दिक्कत आ रही है। ठेकेदारों को निर्देश दिए गए हैं कि जल्द से जल्द काम पूरा कराया जाए। काम की गुणवत्ता के साथ कोई मनमानी स्वीकार नहीं होगी।
- सरिता गुप्ता, अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed