{"_id":"5cddad44bdec220734074593","slug":"15580317402-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरयू नदी में नहाने गए चार युवा दोस्त डूबे, तीन को बचाया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरयू नदी में नहाने गए चार युवा दोस्त डूबे, तीन को बचाया गया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसखारी। हंसवर थाना क्षेत्र में मैंदीघाट पर सरयू नदी में नहाने गए चार दोस्त पानी में डूब गए। चीख-पुकार सुनकर मौजूद लोगों ने तीन लड़कों को बाहर निकाल लिया। वहीं, एक युवक का पता नहीं चल सका। पुलिस की सूचना पर पहुंचे गोताखोर उसकी तलाश कर रहे हैं।
पुलिस के अनुसार, मैंदीघाट निवासी ताहिर (18) पुत्र मैनुद्दीन गुरुवार शाम गोहिला निवासी अपने तीन दोस्तों जीशान, ईमान व इनामुलहक के साथ मैंदीघाट पर सरयू में नहाने गया था।
नहाने के दौरान ताहिर का पैर फिसल गया और वह डूबने लगा। उसे डूबता देख साथियों ने उसे बचाने का प्रयास किया तो वे भी डूबने लगे। शोर सुनकर वहां मौजूद लोग पहुंच गए। किसी तरह जीशन, ईमान व इनामुलहक तो बाहर निकल आए, लेकिन ताहिर पानी के साथ बह गया।
विज्ञापन
कुछ ही देर में परिवारीजन भी वहां पहुंच गए। सीओ टांडा केके मिश्र व हंसवर थाना प्रभारी रामचंद्र सरोज भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस की सूचना पर पहुंचे गोताखोरों ने ताहिर की तलाश शुरू कर दी, लेकिन गुरुवार देर शाम तक उसका पता नहीं चल सका।