फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   51 विद्यालयों में ठहरेंगे 8 हजार से अधिक पुलिसकर्मी

51 विद्यालयों में ठहरेंगे 8 हजार से अधिक पुलिसकर्मी

Wed, 24 Apr 2019 11:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Apr 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
51 विद्यालयों में ठहरेंगे 8 हजार से अधिक पुलिसकर्मी
अंबेडकरनगर। आगामी 12 मई को अंबेडकरनगर सामान्य संसदीय सीट के लिए होने वाले मतदान को सकुशल निपटाने की जिम्मेदारी 16 कंपनी अर्धसैनिक बल के साथ ही 245 उपनिरीक्षक व 525 हेडकांस्टेबल पर होगी। 2798 कांस्टेबल व 4688 होमगार्ड भी अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगे। मतदान से पहले आने वाले सुरक्षा बलों के ठहरने के लिए प्रशासन ने जिले के सभी पांच विधानसभा क्षेत्रों में कुल 51 विद्यालयों का चयन किया है। संबंधित विद्यालयों में ठहरने वाले सुरक्षा कर्मियों को किसी भी प्रकार की समस्या न हो, इसके लिए समय रहते सभी व्यवस्था पूर्ण कर लिए जाने का निर्देश जिला निर्वाचन अधिकारी ने जिम्मेदार अधिकारियों को दिया है। जिन विद्यालयों को सुरक्षा कर्मियों के ठहरने के लिए अधिग्रहीत किया गया है, उसमें 6 मई से 12 मई तक शिक्षण कार्य नहीं होगा।
विज्ञापन


अंबेडकरनगर सामान्य संसदीय सीट के लिए नामांकन प्रक्रिया गत 23 अप्रैल, जबकि नामांकन पत्रों की जांच की प्रक्रिया 24 अप्रैल को संपन्न हो गई। 26 अप्रैल को नाम वापसी के बाद प्रशासन का पूरा ध्यान आगामी 12 मई को होने वाले मतदान को सकुशल निपटाने पर है। मतदान को सकुशल व शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने के लिए सुरक्षा के भी कड़े प्रबंध रहेंगे। मतदान केंद्रों पर अर्धसैनिक के अलावा पुलिस व पीएसी की भी तैनाती की जाएगी। सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी कांटेबल व होमगार्ड पर भी होगी। एएसपी अशोक कुमार रॉय ने बताया कि मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने के लिए कुल 16 कंपनी अर्धसैनिक बल, 243 उपनिरीक्षक, 525 हेडकांस्टेबल, 2 हजार 798 कांस्टेबल व 4 हजार 688 होमगार्ड की तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन


बताया कि बाहर से आने वाले सुरक्षा कर्मियों के ठहरने के लिए जिले की सभी पांच विधानसभा सीट अकबरपुर, कटेहरी, जलालपुर, आलापुर व टांडा के विभिन्न क्षेत्रों में 51 विद्यालयों का चिंहांकन किया गया है। इसमें इंटर कॉलेज से लेकर डिग्री कॉलेज शामिल हैं। ऐसे विद्यालयों व कॉलेजों में सुरक्षा कर्मियों को ठहराए जाने की व्यवस्था की गई है, जिन्हें पोलिंग स्टेशन नहीं बनाया गया है। बताया कि आगामी 7 मई से सुरक्षा कर्मियों के जिले में पहुंचने का सिलसिला शुरू हो जाएगा। सुरक्षा कर्मियों के ठहरने के दौरान संबंधित विद्यालयों में 6 मई से 12 मई तक शिक्षण कार्य नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरक्षा कर्मियों को नहीं होगी समस्या
मतदान प्रक्रिया को निपटाने के लिए बाहर से आने वाले सुरक्षा कर्मियों के ठहरने के लिए कुल 51 विद्यालयों का चयन किया गया है। आगामी 7 मई से सुरक्षा बलों के जिले में पहुंचने का सिलसिला शुरू हो जाएगा। सुरक्षा कर्मियों को किसी भी प्रकार इस दौरान मुश्किल न हो, इसके लिए समय रहते संबंधित विद्यालयों में सभी व्यवस्था पूरी कर लिए जाने का निर्देश जिम्मेदार अधिकारियों को दिया गया है। - सुरेश कुमार, जिला निर्वाचन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed