{"_id":"5cbdf715bdec222ffc35b452","slug":"155595349851-20-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्लाइंग स्क्वायड टीम ने पकड़ा 1 लाख 20 हजार रुपए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्लाइंग स्क्वायड टीम ने पकड़ा 1 लाख 20 हजार रुपए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। लोकसभा चुनाव में नकदी के प्रयोग को रोकने के लिए गठित फ्लाइंग स्क्वॉयड टीम ने सोमवार को कार से ले जायी जा रही 1 लाख 20 हजार रुपये की नकदी बरामद की। कार की तलाशी के दौरान यह नकदी बरामद हुई। फिलहाल संबंधित व्यक्ति अपने पास मौजूद रुपये का समुचित विवरण नहीं दे सका।
स्टेटिक मजिस्ट्रेट रमाकांत मिश्र, फ्लाइंग स्क्वॉयड टीम प्रभारी गजेंद्र सिंह, कृपाशंकर यादव आदि की टीम सोमवार को मंगुराडिला चौराहे पर वाहन चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी बीच एक कार वहां पहुंच गई। टीम ने कार की तलाशी ली तो मौके से 1 लाख 20 हजार रुपये की नकदी बरामद हुई। टीम ने संबंधित व्यक्ति से अपने पास मौजूद रुपये का विवरण मांगा, तो वह नहीं दे सका।
टीम ने संबंधित पैसे को अपने कब्जे में ले लिया। संबंधित व्यक्ति को निर्देशित किया कि वह जल्द संबंधित पैसों के बारे में विवरण उपलब्ध कराए। गौरतलब है कि तीन दिन पहले जलालपुर टीम ने 1 लाख 91 हजार रुपये की नकदी बरामद की थी। टीम क्षेत्र में लगातार आदर्श आचार संहिता का पालन कराने के लिए सख्ती बनाए हुए है।