{"_id":"5cbdf70ebdec22142a721d03","slug":"15559534917-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध कब्जे से नाराज वृद्घ ने किया आत्महत्या का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध कब्जे से नाराज वृद्घ ने किया आत्महत्या का प्रयास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महरुआ (अंबेडकरनगर)। भूमि पर अवैध कब्जे से परेशान एक दलित वृद्घ ने सोमवार को टांडा रायबरेली एनएच मार्ग पर अचानक लेटकर आत्महत्या का प्रयास किया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची महरुआ पुलिस उसे हिरासत में लेकर थाने चली गई। बाद में उसका पुत्र थाने पहुंचकर उसे घर लिवा ले गया।
महरुआ थाना क्षेत्र के बरामदपुर जरियारी निवासी भीखू दलित का आरोप है कि उसकी भूमि पर पड़ोसियों ने कब्जा कर लिया है। वह पिछले काफी दिनों से भूमि से अवैध कब्जा हटवाने व उत्पीड़न रोके जाने की मांग को लेकर शिकायत कर रहा है। इसके बावजूद न तो पुलिस प्रशासन उसकी मदद कर रहा है, और न ही तहसील प्रशासन। प्रशासन की उपेक्षा व पड़ोसियों की मनमानी से वह ऊब चुका है।
इसी से नाराज भीखू सोमवार को टांडा रायबरेली एनएच मार्ग पर गांव के पास लेट गया, और आत्महत्या का प्रयास करने लगा। सूचना महरुआ पुलिस को दी गई, तो पुलिस टीम मौके पर पहुंची। बताया जाता है कि इसके पहले भी वह आत्महत्या का प्रयास कर चुका है। एसओ अश्विनी विश्वकर्मा ने बताया कि मामले को दिखवाया जा रहा है। एक वृद्ध के सड़क पर लेट जाने की सूचना ग्रामीणों ने दी थी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंची, और उसे समझा बुझाकर घर भेज दिया।