{"_id":"5cbdf708bdec22147337646d","slug":"15559534851426-6-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रितेश हैं 26 करोड़ के मालिक, तो उमेद सवा 6 करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रितेश हैं 26 करोड़ के मालिक, तो उमेद सवा 6 करोड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। बसपा, सपा व रालोद गठबंधन के प्रत्याशी रितेश पांडेय लगभग 26 करोड़ के मालिक हैं, तो वहीं भाजपा प्रत्याशी मुकुट बिहारी वर्मा लगभग ढाई करोड़ संपत्ति के स्वामी हैं। दोनों के विरुद्ध कोई मुकदमा नहीं दर्ज है। उधर कांग्रेस प्रत्याशी उमेद निषाद के पास लगभग 7 करोड़ की चल अचल संपत्ति है।
गत विधानसभा चुनाव में जलालपुर से नामांकन के दौरान जहां रितेश के पास नगदी 47500 थी, वहीं अब 1 लाख 31 हजार 470 हो गई है। कुल चल संपत्ति 9 करोड़ 98 लाख 69 हजार 264 है, जो पिछले विधानसभा चुनाव में 9 करोड़ 19 लाख 33 हजार 519 रुपये थी। कृषि भूमि समेत अचल संपत्तियां उनके पास अब 15 करोड़ 98 लाख 31 हजार 669 रुपये है, जबकि गत विधानसभा चुनाव में यह 11 करोड़ 88 लाख 79 हजार 897 रुपये था। रितेश के पास गत चुनाव में लगभग 55 लाख की देनदारी थी, जबकि अब लगभग 60 लाख की देनदारी है।
उनके ऊपर किसी प्रकार का कोई अन्य बकाया नहीं है। उनकी शैक्षित योग्यता बीए इंटरनेशनल बिजनेस यूरोपियन बिजनेस स्कूल लंदन वर्ष 2005 है। पिछले चुनाव में उनकी कुल वार्षिक आय 55 लाख 80 हजार 158 थी, जो अब बढ़कर 1 करोड़ 23 लाख 47 हजार 370 हो गई है। प्रत्याशी के नाम न तो कोई वाहन है और न ही कोई मुकदमा दर्ज है। रितेश के पास 115 ग्राम सोने व कीमती पत्थर के जेवरात हैं।
विज्ञापन
भाजपा प्रत्याशी मुकुट बिहारी वर्मा के पास बहराइच के कैसरगंज से 2017 में विधानसभा चुनाव लडने के दौरान नगदी 2 लाख थी, जबकि अब कुल नगदी 5 लाख 55 हजार हो गई है। प्रत्याशी के नाम 2 चार पहिया वाहन विधानसभा चुनाव में भी थे और अब भी वही हैं। गत चुनाव में साढ़े 3 सौ ग्राम सोने के जेवर थे, जबकि 50 ग्राम घट गए हैं। 2 किग्रा चांदी विधानसभा चुनाव में थी, जबकि अब ढाई किग्रा हो गई है। कुल चल संपत्तियां विधानसभा चुनढाव में 49 लाख 88 हजार 689 रुपये थी, तो अब घटकर 48 लाख 24 हजार 406 हो गई हैं।
अचल संपत्तियां गत विधानसभा चुनाव में 1 करोड़ 56 लाख थी, तो अब बढ़कर 1 करोड़ 92 लाख 92 हजार रुपये की हो गई है। किसान के्रडिट कार्ड के अलावा कोई बकाया नहीं है। विधि स्नातक लखनऊ विश्वविद्यालय से 1971 में शैक्षिक डिग्री हासिल की है। इन पर कोई केस नहीं है। उधर कांग्रेस प्रत्याशी उमेद निषाद के पास 45 हजार रुपये नगद हैं, जबकि लगभग 7 लाख रुपये के जेवरात हैं। उनके पास लगभग सवा 6 करोड़ की अचल संपत्ति है। शपथ पत्र के अनुसार उमेद के विरुद्ध कोई मुकदमा कायम नहीं है।