फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   डेढ़ से पांच घंटे तक विलंब से पहुंचीं आधा दर्जन एक्सप्रेस ट्रेन

डेढ़ से पांच घंटे तक विलंब से पहुंचीं आधा दर्जन एक्सप्रेस ट्रेन

Sun, 21 Apr 2019 11:31 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Apr 2019 11:31 PM IST
विज्ञापन
डेढ़ से पांच घंटे तक विलंब से पहुंचीं आधा दर्जन एक्सप्रेस ट्रेन
अंबेडकरनगर। ट्रेनों की लेटलतीफी लगातार जारी है। भीषण गर्मी के बीच गंतव्य तक जाने के लिए यात्रियों को घंटों संबंधित ट्रेन का इंतजार करने को मजबूर होना पड़ रहा है। रविवार को भी आधा दर्जन ट्रेन डेढ़ से पांच घंटे विलंब से अकबरपुर रेलवे स्टेशन पहुंची। यात्रियों का कहना था कि सिर्फ रेल किराया ही बढ़ाया जाता है, लेकिन यात्री सुविधा को लेकर गंभीरता नहीं दिखाई जाती। इसका खामियाजा ट्रेन यात्रियों को भुगतना पड़ता है।
विज्ञापन


ट्रेन से यात्रा करने वालों की मुश्किलें भीषण गर्मी में बढ़ती ही जा रही हैं। ट्रेनों के घंटों विलंब से अकबरपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंचने से गंतव्य तक जाने के लिए यात्रियों को इंतजार करने को मजबूर होना पड़ता है। इससे उनके समक्ष विभिन्न प्रकार की मुश्किलें खड़ी होती हैं। ट्रेनों की लेटलतीफी का सिलसिला रविवार को भी जारी रहा।
विज्ञापन


अकबरपुर रेलवे स्टेशन से मिली जानकारी के अनुसार दून अप एक्सप्रेस ट्रेन निर्धारित समय 1:14 से पांच घंटा, तो दून डाउन एक्सप्रेस ट्रेन दोपहर 12:21 से डेढ़ घंटा विलंब से अकबरपुर रेलवे स्टेशन पहुंची। पैसेंजर डाउन शाम 4:17 से 4 घंटा, तो किसान डाउन एक्सप्रेस ट्रेन शाम 4:36 से साढ़े 3 घंटा विलंब से अकबरपुर रेलवे स्टेशन पहुंची। सुबह 9:08 पर अकबरपुर रेलवे स्टेशन पहुंचने वाली सरयू यमुना अप एक्सप्रेस ट्रेन ढाई घंटा, तो सुबह 5:22 पर आने वाली सामबरमती अप एक्सप्रेस डेढ़ घंटा विलंब से अकबरपुर रेलवे स्टेशन पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रेनों के समय पर न चलने से यात्रियों ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि रेलवे प्रशासन को ट्रेनों के सुचारु संचालन पर ध्यान देना चाहिए। वाराणसी जाने के लिए परिवार के साथ पहुंचे बेवाना के रामसिंगार व अकबरपुर के संदीप ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि ट्रेन का किराया तो बढ़ा दिया जाता है, लेकिन यात्री सुविधा को नहीं बढ़ाया जाता। अकबरपुर रेलवे स्टेशन पर ही पेयजल के साथ सिर छुपाने के लिए समुचित शेड भी नहीं है। इससे भीषण गर्मी में ट्रेन का इंतजार करने में विभिन्न प्रकार की मुश्किलें उठानी पड़ती हैं। उधर स्टेशन अधीक्षक जयप्रकाश ने बताया कि कुछ ट्रेन विलंब से पहुंची। इसकी जानकारी समय रहते यात्रियों को दे दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed