फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   जांच में पुलिस ने पकड़ी दो लाख नकदी, छानबीन

जांच में पुलिस ने पकड़ी दो लाख नकदी, छानबीन

Sat, 20 Apr 2019 10:47 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Apr 2019 10:47 PM IST
विज्ञापन
जांच में पुलिस ने पकड़ी दो लाख नकदी, छानबीन
जलालपुर। लोकसभा चुनाव में आदर्श आचार संहिता का पालन कराने के लिए सक्रिय पुलिस टीम ने दो व्यक्तियों के कब्जे से लगभग दो लाख रुपये नकद बरामद कर लिया। पुलिस ने नकदी को जमा कराते हुए संबंधित व्यक्तियों से साक्ष्य तलब किया है। गौरतलब है कि आदर्श आचार संहिता का पालन कराने के लिए जनपद पुलिस लगातार जांच अभियान चला रही है। इसी क्रम में शनिवार को पुलिस को बड़ी सफलता मिली।
विज्ञापन


सीओ जलालपुर अमरबहादुर ने बताया कि जैतपुर थाना प्रभारी दयाशंकर सिंह व प्रभारी निरीक्षक लल्लन यादव समेत अन्य पुलिस कर्मियों ने जांच के दौरान एक व्यक्ति से 91 हजार रुपये नकद बरामद किया। उसके पास नकदी के संदर्भ में कोई साक्ष्य नहीं था। कुछ देर बाद एक अन्य व्यक्ति के पास से लगभग एक लाख रुपये बरामद कर लिया गया। उसके पास भी कोई साक्ष्य नहीं था। पुलिस टीम ने ऐसे में नकदी जब्त कर ली। दोनों व्यक्तियों को निर्देशित किया गया कि वे जल्द से जल्द संबंधित रकम को लेकर जरूरी साक्ष्य प्रस्तुत करें। ऐसा न कर पाने पर विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। गौरतलब है कि आदर्श आचार संहिता लागू होने के चलते 50 हजार या उससे अधिक की नकदी लेकर चलने पर रोक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed