फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   अस्पतालों में उपलब्ध रहें संक्रामक रोगों की पर्याप्त दवाएं

अस्पतालों में उपलब्ध रहें संक्रामक रोगों की पर्याप्त दवाएं

Fri, 19 Apr 2019 10:20 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Apr 2019 10:20 PM IST
विज्ञापन
अस्पतालों में उपलब्ध रहें संक्रामक रोगों की पर्याप्त दवाएं
अंबेडकरनगर। लू व संक्रामक रोगों से संबंधित दवाएं पर्याप्त मात्रा में जिला अस्पताल समेत सभी सीएचसी व पीएचसी पर उपलब्ध करा दिए जाएं। भीषण गर्मी में मवेशियों के समक्ष प्यास बुझाने का संकट न हो, इसके लिए सर्वे कर ऐसे तालाबों का चिंहांकन करें, जिसमें पानी नहीं है। समय रहते इसमें पानी भरवाया जाए। खराब पड़े हैंडपंपों को न सिर्फ दुरुस्त कराया जाए, बल्कि आवश्यकतानुसार नए हैंडपंप की भी स्थापना की जाए। यह निर्देश शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलास्तरीय अधिकारियों के साथ हुई बैठक के दौरान जिलाधिकारी सुरेश कुमार ने दिए। कहा कि इसमें यदि किसी भी प्रकार की लापरवाही पाई गई, तो संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


डीएम ने कहा कि लगातार तापमान में वृद्धि हो रही है। आने वाले समय में न सिर्फ लू, बल्कि संक्रामक रोगों का प्रकोप बढ़ेगा। इससे बचाव के लिए समय रहते सभी जरूरी प्रबंध कर दिए जाएं। सीएमओ को निर्देशित करते हुए कहा कि लू व संक्रामक रोगों से संबंधित दवाएं जिला अस्पताल समेत सभी सीएचसी व पीएचसी पर उपलब्ध करा दी जाए। साथ ही अभियान चलाकर लोगों को लू व संक्रामक रोगों से बचाव के बारे में जानकारी दी जाए। पशु चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया कि लू चलने पर मवेशियों में होने वाले रोगों के बारे में पशुपालकों को जानकारी दें। साथ ही उससे बचाव के बारे में भी बताएं।
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने सभी एसडीएम, तहसीलदार व खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे सर्वे कर ऐसे तालाबों का चिंहांकन करें, जिसमें पानी नहीं है। भीषण गर्मी में जलस्तर गिरने पर अंकुश लगाने एवं पशुओं को प्यास बुझाने की दृष्टि से अविलंब संबंधित तालाबों में पानी भरवाया जाए। खराब पड़े हैंडपंपों को दुरुस्त किया जाए। साथ ही यदि आवश्यक हो, तो नए हैंडपंप की स्थापना की जाए। इस दौरान एडीएम अमरनाथ रॉय, एएसपी अशोक कुमार रॉय, सीएमओ डॉ. अशोक कुमार, उपकृषि निदेशक रामदत्त बाग्ला, डीआईओएस विनोद सिंह, बीएसए अतुल कुमार सिंह, पीडी प्रदीप पांडेय, जिलापूर्ति नीलेश उत्पल, सभी एसडीएम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed